फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sayantika Banerjee: बंगाली अभिनेत्री सायंतिका ने कोरियोग्राफर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, बीच में छोड़ी शूटिंग

Sun, 17 Sep 2023 05:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 17 Sep 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Sayantika Banerjee Bengali Actress Accuses Choreographer for Touching Her Without Consent while shooting film
सायंतिका बनर्जी - फोटो : social media

कास्टिंग काउच और हैरेसमेंट फिल्मी दुनिया का एक ऐसा घिनौना सच है, जिसका शिकार कई अभिनेत्रियां हो चुकी हैं। बेशक तमाम अभिनेत्रियां अपने लुक को ग्लैमरस और सिजलिंग बनाने के लिए तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करती हों, लेकिन कई बार उनका सुंदर दिखना उन्हीं के लिए भारी पड़ जाता है। सेट पर कई अभिनेत्रियों के साथ छेड़छाड़ की जाती है, जिसका खुलासा वह कभी न कभी करती हैं। यह सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हर सिनेमा में होने लगा है। हाल ही में बंगाली अभिनेत्री और राजनेता सायंतिका बनर्जी अपने क्रू में से एक कोरियोग्राफर पर उनके साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया। 

Sayantika Banerjee Bengali Actress Accuses Choreographer for Touching Her Without Consent while shooting film
सायंतिका - फोटो : social media

बंगाली अभिनेत्री और राजनेता सायंतिका बनर्जी हाल ही में बांग्लादेश में फिल्म के सेट पर अपने सहकर्मी द्वारा परेशान किए जाने के बाद बांग्लादेश में शूटिंग के बीच से लौट आई हैं। वह पड़ोसी देश में अपनी आगामी फिल्म 'छायाबाज' की शूटिंग कर रही थीं, तभी यह घटना हुई, जिसके बाद उन्हें अपना काम खत्म करके अचानक भारत लौटना पड़ा। सायंतिका के यूं कोलकाता लौटने पर सभी को अचंभा हुआ था, लेकिन अभिनेत्री शुरू में बिल्कुल चुप रही थीं। लेकिन अब उन्होंने आखिरकार इस मसले पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने साथ हुई घटना का खुलासा किया। 

Sayantika Banerjee Bengali Actress Accuses Choreographer for Touching Her Without Consent while shooting film
सायंतिका - फोटो : social media

सायंतिका ने 'छायाबाज' के सेट पर अपने साथ हुई घटना का खुलासा किया और बताया कि आखिर फिल्म के सेट पर ऐसा क्या हुआ था जिसके कारण उन्हें कोलकाता लौटना पड़ा। उन्होंने एक मीडिया संस्थान को बताया कि 'छायाबाज' के सेट पर मैनेजमेंट के काफी सारे मुद्दे थे, जिससे अभिनेत्री और उनकी टीम निराश थी। पहले शूटिंग के लिए किसी और डांस इंस्ट्रक्टर को नियुक्त किया गया था। हालांकि, फीस विवाद के कारण उन्होंने आखिरी समय में फिल्म छोड़ दी और तभी माइकल नाम का आरोपी कोरियोग्राफर प्रोजेक्ट से जुड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sayantika Banerjee Bengali Actress Accuses Choreographer for Touching Her Without Consent while shooting film
सायंतिका - फोटो : social media

सायंतिका ने दावा किया कि शूटिंग के दौरान, माइकल ने उनकी मर्जी के बिना उनके साथ शारीरिक संपर्क बनाया, जिसके बाद उन्होंने उसको पूछा। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने सेट पर निर्माता के साथ मुद्दों पर संवाद करने की कोशिश की थी लेकिन सब बेकार रहा। अभिनेत्री ने कहा कि जब वह बांग्लादेश में थीं तो उन्हें अचानक फिल्म के लिए एक डांस सीक्वेंस शूट के बारे में सूचित किया गया था, और तभी निर्माताओं से प्रतिक्रिया न मिलने से निराश होकर उन्होंने शूटिंग छोड़कर आने का फैसला किया था। निर्माता द्वारा माइकल के साथ काम जारी रखने के लिए कहने के बावजूद वह उनके साथ काम न करने के अपने फैसले पर अड़ी रहीं और आखिर कोलकाता लौट आईं। 

विज्ञापन
Sayantika Banerjee Bengali Actress Accuses Choreographer for Touching Her Without Consent while shooting film
सायंतिका - फोटो : social media

फिल्म की आधी शूटिंग हो चुकी है। ऐसे में सायंतिका ने हिंट दिया है कि अगर मैनेजमेंट के मुद्दों को ठीक हो जाते हैं और उनकी शिकायतों पर विचार किया जाता है, तो वह सेट पर लौट सकती हैं। निर्माताओं ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सायंतिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अभी तक कई बंगाली फिल्मों में अपने अभिनय का कौशल दिखा चुकी हैं। इनमें 'अवारा', 'बिंदास', 'पावर' और 'नकाब' जैसी फिल्में शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed