{"_id":"6506cc4f1587c5361b0b24c3","slug":"madhuri-dixit-in-talk-with-hansal-mehta-for-legendary-choreographer-saroj-khan-biopic-as-per-reports-2023-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhuri Dixit: सरोज खान का किरदार निभाएंगी माधुरी दीक्षित! चौंका देगा कोरियोग्राफर की बेटी का बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Madhuri Dixit: सरोज खान का किरदार निभाएंगी माधुरी दीक्षित! चौंका देगा कोरियोग्राफर की बेटी का बयान
बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित सिल्वर स्क्रीन पर बहुत जल्द दिवगंत कोरियोग्राफर सरोज खान का किरदार निभाती नजर आ सकती है। फिल्म निर्मााता भूषण कुमार,सरोज खान की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। इस बायोपिक की कहानी पर निर्देशक हंसल मेहता काम कर रहे हैं। वहीं कोरियोग्राफर सरोज खान की बेटी ने भी बायोपिक में माधुरी दीक्षित की कास्टिंग को लेकर बात की है।
2 of 5
माधुरी दीक्षित और सरोज खान
- फोटो : Twitter
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक सरोज खान की बायोपिक के लिए किसी भी एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि, मेकर्स माधुरी दीक्षित को कास्ट करने का मन बना रहे हैं। मेकर्स सरोज जी के जिंदगी के अलग-अलग पड़ाव को दिखाने के लिए, अलग-अलग उम्र के एक्टर्स की तलाश में हैं।
3 of 5
सरोज खान
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
सरोज खान पर बनने वाली यह बायोपिक अभी अपने राइटिंग फेज में है। सोर्सेज के मुताबिक इस बायोपिक में कवर करने के लिए बहुत कुछ है, सरोज खान की जिंदगी कई उतार-चढ़ाव से भरी रही है। ऐसे में बायोपिक के जरिए उन्हें पर्दे पर दिखाने की कोशिश की जाएगी। ऐसे में मेकर्स अभी तय कर रहे हैं कि कहानी के कौन से एंगल को दिखाया जाए।
बायोपिक के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए सरोज खान की बेटी सुकैना से सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि अभी तक कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है। अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा- टीम ने मुझे बताया है कि जैसे ही वह एक्टर्स को शॉर्टलिस्ट करेंगे, वो हमारे परिवार को इसके बारे में जरूर बताएंगे। सही एक्ट्रेस को कास्ट करना एक मुश्किल काम है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अभी तक कुछ भी फाइनल किया है।
विज्ञापन
5 of 5
सरोज खान
बता दें कि, माधुरी दीक्षित और सरोज खान का खास गुरु-शिष्य का बॉन्ड रहा था। माधुरी का करियर डिफाइन करने में सरोज खान का बहुत बड़ा हाथ रहा है। माधुरी दीक्षित के ज्यादातर पॉपुलर गाने एक दो तीन से लेकर धक धक तक सभी सरोज खान की वजह से ही हिट रहे।माधुरी ने हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि सरोज खान उन्हें कोरियोग्राफ करें। इसके अलावा उन दोनों के बीच बहुत करीबी रिश्ता और अंडरस्टैंडिंग थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।