फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan Special Appearance: दीपिका ने स्पेशल अपीयरेंस से बदल दी ‘जवान’ की तकदीर, ऐसे पांच और किस्से बॉलीवुड के

Sun, 17 Sep 2023 03:37 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 17 Sep 2023 03:37 PM IST
विज्ञापन
Famous special appearances Bollywood movies which dominated lead actors jawan andha kanoon ghayal brahmastra
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में तो वैसे कहने को दीपिका पादुकोण की स्पेशल अपीयरेंस (विशेष भूमिका) है, लेकिन फिल्म देखने के बाद पता चलता है कि वह इस फिल्म की एक मजबूत कड़ी हैं। फिल्म 'जवान' में दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के दो किरदारों में से एक किरदार आजाद की मां ऐश्वर्या का किरदार निभाया है। ऐश्वर्या के किरदार में दीपिका पादुकोण के आगे फिल्म की बाकी लेडी गैंग फीकी लगती हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब किसी फिल्म में विशेष भूमिका निभाने वाले कलाकार फिल्म के बाकी कलाकारों पर भारी पड़े हैं, या फिल्म के मुख्य कलाकार से ज्यादा उनके परफॉर्मेंस  की चर्चा हुई है। इस लिस्ट में और भी कलाकार शामिल हैं, जिन्होंने अपनी विशेष भूमिका में भी खूब वाहवाही बटोरी है। आइए डालते हैं, एक नजर...  

Famous special appearances Bollywood movies which dominated lead actors jawan andha kanoon ghayal brahmastra
शाहरुख खान (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा)
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' में शाहरुख खान ने  साइंटिस्ट मोहन भार्गव की विशेष भूमिका निभाई थी। फिल्म की शुरुआत साइंटिस्ट मोहन भार्गव के किरदार से ही होती है, जो एक सीक्रेट रहस्यमयी समुदाय का सदस्य है। वह सबसे शक्तिशाली हथियार ब्रह्मास्त्र के टुकड़ों में से एक का बचाव करते हुए दुर्घटनाग्रस्त होता है। वह जूनून के हाथों मारा गया या फिर बच गया, ये अभी रहस्य है। 12 मिनट के इस रोल में शाहरुख खान की साइंटिस्ट मोहन भार्गव की भूमिका में खूब तारीफ हुई थी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी। अयान इस किरदार पर अलग से भी एक फिल्म बनाने का इरादा रखते हैं। शाहरुख खान ने साल 2004 में रिलीज निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘स्वदेश’ में भी मोहन भार्गव का किरदार निभाया था जो नासा का एक साइंटिस्ट था। 

Famous special appearances Bollywood movies which dominated lead actors jawan andha kanoon ghayal brahmastra
इरफान खान (हैदर) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इरफान खान (हैदर)
निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में अभिनेता इरफान खान भी एक विशेष भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में इरफान खान ने रूहदार का किरदार निभाया था, जो हैदर को खुर्रम के विश्वासघात की कहानी बताता है। वह बताता है कि कैसे उसने हैदर के पिता को मार डाला। रूहदार, हैदर से अपने दोस्त की मौत का बदला लेने के लिए कहता है। इरफान खान ने अपनी भूमिका को खूबसूरती से निभाया और दर्शकों को अपने अभिनय से आश्चर्यचकित कर दिया। विशाल भारद्वाज की यह फिल्म शेक्सपियर के नाटक 'द हैमलेट' का रूपांतरण है। इस फिल्म शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, तब्बू और के के मेनन की मुख्य भूमिकाएं थी। यह फिल्म 2 अक्तूबर 2014 को रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous special appearances Bollywood movies which dominated lead actors jawan andha kanoon ghayal brahmastra
सनी देओल (दामिनी) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सनी देओल (दामिनी)
निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म 'दामिनी' में देखा जाए तो फिल्म के नायक ऋषि कपूर थे। और, इस फिल्म में सनी देओल विशेष भूमिका में नजर आए थे। लेकिन सनी देओल विशेष भूमिका में न सिर्फ पूरी वाहवाही लूट गए बल्कि इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। फिल्म में सनी देओल का मशहूर डायलॉग 'ढाई किलो का हाथ' और 'तारीख पर तारीख' आज भी लोगों की जुबान पर है। ऋषि कपूर खुद अपनी  आत्मकथा 'खुल्लम खुल्ला' में इस बात का जिक्र कर चुके हैं  कि मुझे फिल्म का हीरो माना जाता था और सनी की इसमें अतिथि भूमिका थी लेकिन अंत में वाहवाही उन्हें ही मिली। यह फिल्म 30 अप्रैल 1993 को रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
Famous special appearances Bollywood movies which dominated lead actors jawan andha kanoon ghayal brahmastra
अमिताभ बच्चन (अंधा कानून) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमिताभ बच्चन (अंधा कानून) 
फिल्म 'अंधा कानून' में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत और हेमा मालिनी की मुख्य भूमिका थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की विशेष भूमिका थी लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो फिल्म में अमिताभ बच्चन के विशेष भूमिका में क्रेडिट देने के बजाय मुख्य भूमिका में क्रेडिट दिया गया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक वन अधिकारी जान निसार खान की भूमिका निभाई थी। एक दिन ड्यूटी के दौरान उनकी नजर कुछ लोगों पर पड़ती है, जो अवैध रूप से चंदन के पेड़ काट रहे थे। उनको रोकने के दौरान  संघर्ष में  राम गुप्ता मारा गया। और, उसकी हत्या का आरोप जान निसार खान पर लगता है जिसकी वजह से उसे 20 साल जेल की सजा सुनाई जाती है। टी. रामा राव के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 अप्रैल 1983 को रिलीज हुई थी। फिल्म का शीर्षक गीत अमिताभ बच्चन पर ही फिल्माया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed