फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikhil Kamath Interview: ‘तुम बिन’ का ये गाना जगजीत सिंह ने आठ बार गाया, ‘बेवफा सनम’ ने बदल दी हमारी किस्मत

Sun, 17 Sep 2023 03:10 PM IST
Virendra Mishra वीरेंद्र मिश्र
Updated Sun, 17 Sep 2023 03:10 PM IST
विज्ञापन
Nikhil Kamath Exclusive interview music duo Nikhil Vinay first break turning point Anuradha paudwal t series
जगजीत सिंह, निखिल, विनय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

निर्देशक चंद्रा बारोट का नाम नई पीढ़ी के लोग भले न जानते हों लेकिन मशहूर निर्माता निर्देशक मनोज कुमार के सहायक रहे चंद्रा बारोट ही वह निर्देशक हैं जिन्होंने उस समय के एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन को लेकर बनाई थी फिल्म ‘डॉन’! और, इन्हीं चंद्रा बारोट को श्रेय जाता है हिंदी सिनेमा को एक नई संगीतकार जोड़ी से परिचित कराने का। ये जोड़ी है निखिल कमाथ और विनय तिवारी को जो गायिका अनुराधा पौडवाल का साथ पाकर बने हिंदी सिने संगीत की चर्चित संगीतकार जोड़ी, निखिल-विनय। इस जोड़ी के निखिल कामथ से ‘अमर उजाला’ संवाददाता वीरेंद्र मिश्र ने ये एक्सक्लूसिव बातचीत की।

Nikhil Kamath Exclusive interview music duo Nikhil Vinay first break turning point Anuradha paudwal t series
निखिल कामथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

शुरू से शुरू करते हैं, आपकी जोड़ी कैसे बनी?
हमने निर्माताद्वय सुशील गजवानी और शशि गजवानी के दूरदर्शन के लिए बने एक सीरियल ‘जॉकी’ के लिए संगीत दिया था। इससे पहले हमारी और विनय तिवारी की जोड़ी नहीं बनी थी। विनय तिवारी के पिताजी मेरी बहन को संगीत सिखाते थे। जब मैंने इस सीरियल  के लिए शीर्षक गीत रिकॉर्ड किया, तो  विनय को भी बुला लिया। इस तरह से हमने पहली बार इस सीरियल में साथ काम किया। फिर इन्हीं निर्माताओं ने एक फिल्म 'दूसरा घर' का भी निर्माण किया। फिल्म तो रिलीज नहीं हो सकी लेकिन इसी फिल्म के लिए हमने एक गाना अनुराधा पौडवाल जी से गवाया था। यहीं से अनुराधा जी का आशीर्वाद हमारे साथ हुआ।

Nikhil Kamath Exclusive interview music duo Nikhil Vinay first break turning point Anuradha paudwal t series
निखिल कामथ , अनुराधा पौडवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिर आगे..?
अनुराधा ने गाने की रिकॉर्डिंग के बाद हमें टी सीरीज के ऑफिस बुलाया और वहां हमारी मुलाकात गुलशन कुमार जी से हुई। मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि गुलशन जी से हमारी मुलाकात इतनी आसानी से हो जाएगी। मेरे पास 10-15 गाने थे जिन्हें मैंने कॉलेज के समय बनाया था। पांच गाने उन्हें बहुत अच्छे लगे। इनका चयन करने के बाद मुझे और गाने बनाने का उन्होंने निर्देश दिया। वह मेरे लिए ऐसा क्षण था कि जैसे मेरा एक सपना पूरा हो गया हो। मैंने विनय से कहा कि आप मेरे लिए लकी साबित हुए हैं। अब हमेशा के लिए जुड़ जाओ। फिर हमने टी सीरीज के लिए गाने रिकॉर्ड करने शुरू कर दिए। 'चोर और चांद' और 'प्यार भरा दिल' में इस्तेमाल हुए हमारे गाने लोगों को पसंद आए। 'प्यार भरा दिल' का तो संगीत ही बहुत हिट हुआ और हमारी गाड़ी चल पड़ी। अनुराधा जी को मैं आज भी अपनी गॉडमदर मानता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nikhil Kamath Exclusive interview music duo Nikhil Vinay first break turning point Anuradha paudwal t series
निखिल कामथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
और, अपने करियर का असली टर्निंग प्वाइंट किस फिल्म को मानते हैं?
ये थी फिल्म 'बेवफा सनम' जिसके पहले ही दिन पांच लाख कैसेट बिक गए थे। पहले एक लाख एक कैसेट इसके बने थे लेकिन जब शाम चार बजे तक ही सारे कैसेट बिक गए तो  गुलशन जी ने  फैक्ट्री में सारे काम बंद करवाकर सिर्फ 'बेवफा सनम' के ही कैसेट तैयार करवाए।
 
विज्ञापन
Nikhil Kamath Exclusive interview music duo Nikhil Vinay first break turning point Anuradha paudwal t series
निखिल कामथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

इस फिल्म के गाने हिट कराने के लिए बनी मार्केटिंग स्ट्रेटजी को आज भी हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा गिमिक माना जाता है..
हां, हमें भी पता चला था कि बाजार में इस बात का हल्ला है कि ये गाने एक पाकिस्तानी गायक ने फांसी की सजा पाने स पहले लिखे थे। उससे पहले हम अताउल्लाह खान के गानों का एक अलबम 'बेवफाई' के नाम से तैयार कर चुके थे। लेकिन हमने इसमें अपने नाम संगीतकार के तौर पर देकर लिखा, म्यूजिक अरेंज्ड बाय निखिल-विनय। मैंने कभी उन गानों को क्रेडिट नहीं लिया। उस अल्बम में ये भी लिखा हुआ है, हिट्स ऑफ अताउल्लाह खान। 'बेवफा सनम' में संगीतकार के तौर पर हमारा नाम है। मेरा मानना है कि अताउल्ला खान को लेकर तब जो कहानी फैलाई गई वह वह मार्केटिंग का फंडा रहा होगा। यह कहानी मुझे भी पता चली थी। लेकिन बाद में मुझे पता चला कि वह सच नहीं था। अताउल्लाह खान खान साहब अब भी जीवित हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed