बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर लहंगे, साड़ी और बोल्ड ड्रेस में कई तस्वीरें आपको मिल जाएगी।
Alia Bhatt Photos: आलिया भट्ट ने शेयर कीं खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें, पाक डिजाइनर ने किये हैं डिजाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर सबको चौंका दिया। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग स्टाइल में पोज देती हुईं चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट ने पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर फराज मनन द्वारा डिजाइन किए गए पोशाक पहन रखी है।
तस्वीरों में आलिया का ग्लैमरस लुक दिख रहा है। तस्वीरों में आलिया भट्ट जिन आउटफिट में दिख रही हैं, उन्हें उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में पहना था।
इन तस्वीरों में आलिया हॉट लग रही हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट स्लीवलेस ब्लाउज, प्लंजिंग नेकलाइन के साथ स्टाइलिश पोज देती हुई दिख रही हैं। आलिया भट्ट ने अपनी फ्रेंड मेघना गोयल की शादी के लिए इस आउटफिट को चुना था। आलिया ने इस शादी में आकांक्षा रंजन कपूर सहित अपनी पूरी गर्ल गैंग के साथ शिरकत की थी।
आलिया भट्ट की इन तस्वीरों को डिजाइनर फराज मनन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को 8 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। आलिया भट्ट के फैंस इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस आलिया को इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत बता रहे हैं। उन्हें गॉर्जियस, सेक्सी और ब्यूटीफुल जैसी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इससे पहले आलिया भट्ट स्कूल फ्रेंड मेघना गोयल की प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुईं थीं।उन्होंने अपनी सहेली की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में घर के भीतर हो रही हल्दी समारोह की झलक दिखाई गई थी, जिसमें आलिया भट्ट भी अन्य लोगों के साथ शामिल थीं। अपनी फ्रेंड के हल्दी फंक्शन में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने व्हाइट डिजाइन वाली येलो ड्रेस पहनी हुई थी। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी पहन रखी थी और उनके बाल खुले हुए थे।