फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: अक्षरा सिंह ने बाइक के साथ दिए पोज, अपने ग्लैमरस अंदाज से अभिनेत्री ने उड़ाए फैंस के होश

Wed, 22 Dec 2021 06:45 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 22 Dec 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh flaunts her sporty look give poses with bike viral photos
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं। यूपी और बिहार में उनके प्रशंसकों की एक लंबी चौड़ी लिस्ट है। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई। अक्षरा सिंह आज के समय में भोजपुरी सिनेमा में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं।  फिल्मों के साथ-साथ अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में अक्षरा ने सोशल मीडिया पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की।



बाइक के साथ पोज करती नजर आईं अक्षरा सिंह

हाल में अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। दरअसल इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह बाइक के साथ पोज करती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री ने प्रिंटेड जैकेट के साथ ब्लैक लेदर पैंट पहनी हुई है और साथ ही स्पोर्ट्स शूज पहने हुए हैं। अभिनेत्री जमकर कैमरे के लिए पोज करती हुईं नजर आ रही हैं।

bhojpuri actress akshara singh flaunts her sporty look give poses with bike viral photos
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

बेहद स्टाइलिश रूप में दिखीं अक्षरा

अक्षरा ने अपने लुक के साथ लाल रंग के सनग्लासेस लगाए हुए हैं और बालों में हाफ चोटी बांधी हुई है। भोजपुरी सिनेमा की अदाकारा अपने इस लुक में बहुत ही स्टाइलिश लग रही हैं। उनका स्वैग देखने लायक है उनका ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस जमकर अभिनेत्री के लुक की तारीफ कर रहे हैं। अक्षरा द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस पोस्ट को अब तक 37 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

bhojpuri actress akshara singh flaunts her sporty look give poses with bike viral photos
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

फैंस को पसंद आया लुक

अपनी इन तस्वीरों को साझा करते हुए अक्षरा ने लिखा, ‘वह जानती हैं कि वह रेयर हैं। उनकी पोस्ट पर फैंस जमकर कमेन्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपके लिए दिल बेकरार है’। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपका स्टाइल गजब है’। अन्य यूजर ने अक्षरा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए शेरनी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh flaunts her sporty look give poses with bike viral photos
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

पानी-पानी गाने को लेकर छाई हैं अक्षरा

अक्षरा सिंह इन दिनों अपने भोजपुरी गाने ‘पानी-पानी’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस गाने में उनके साथ बादशाह और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव नजर आ रहे हैं। पानी-पानी के भोजपुरी वर्जन को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को अब तक 4 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल  यादव की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया।

विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh flaunts her sporty look give poses with bike viral photos
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

बिग बॉस ओटीटी में आई थीं नजर

अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने सुपरस्टार रवि किशन के साथ काम किया था। भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ अक्षरा ने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया। अक्षरा सिंह फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहीं। यूपी बिहार में उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed