ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कंटेंट को कई विवादों का सामना करना पड़ता है। जहां कोई सीरीज समाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं पर चोट करती दिखती है तो कभी-कभी एक्टर के हाव-भाव और रंग-रूप ही चर्चा का विषय बन जाता है। बीत रहे साल में अनेक फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हैं। इनमें से कई हमेशा की तरह विवादों से घिरी रहीं। यहां उन्हीं कुछ सीरीज और फिल्मों पर एक नजर डालते हैं, जो इस साल विवादों के केंद्र में रहीं हैं।
Year Ender 2021: तांडव से लेकर बॉम्बे बेगम तक, इस साल विवादों से घिरे रहे ये 6 ओटीटी कंटेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांडव
साल 2021 की शुरुआत सैफ अली खान की फिल्म तांडव से हुई। एक ओर जहां शो को पॉजिटिव फीडबैक मिल रहे थे और फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही थी, तो वहीं दूसरी ओर फिल्म के मेकर्स को पुलिस एफआईआर का सामना करना पड़ रहा था। आरोप लगा कि, फिल्म से लोगों के एक वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। वजह यह बनी कि फिल्म के एक दृश्य में मोहम्मद जीशान, भगवान शिव जी की वेषभूषा धारण करते हुए आजादी पर संवाद कर रहे हैं।
द फैमिली मैन 2
सीरीज 'द फैमिली मैन 2' को दो अलग-अलग विवादों का सामना करना पड़ा। एक छोटी सी बात यह थी कि लोगों का एक समूह, एक सांवली त्वचा वाली 'सामंथा रूथ प्रभु' को देखकर खुश नहीं था। वहीं बड़ा विवाद यह था कि तमिलनाडु की राज्य सरकार सीरीज की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगवाना चाहती थी क्योंकि उन्हें लगा कि यह शो ईलम तमिलों और तमिलनाडु के लोगों की भावनाओं को आहत करेगा।
स्क्विड गेम
कोरियन सीरीज 'स्क्विड गेम' इस साल सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक रहा है। लेकिन, स्क्विड गेम को भी विवादों का सामना करना पड़ा। कहा ये जा रहा था कि सीरीज देखने के बाद बच्चे हिंसक हो रहे हैं और उसमें दिखाए गए गेम्स को फिर से बना रहे थे।
जय भीम
सूर्या की 'जय भीम' को आलोचकों से भी शानदार प्रतिक्रिया मिली, लेकिन पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) जो कि तमिलनाडु की एक राजनीतिक पार्टी है ने आरोप लगाया कि फिल्म के कुछ दृश्यों ने वन्नियार समुदाय की छवि खराब की है। बाद में मेकर्स ने इसके लिए माफी भी मांगी थी।