जिस एक्ट्रेस की पहली ही फिल्म ने 102 अवॉर्ड्स जीतकर रिकॉर्ड बनाया, आज उसी हीरोइन के सितारे गर्दिश में हैं। बॉलीवुड में पहली ही फिल्म से धूम मचाने वाली अमीषा पटेल अब बिना वजह सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दी जाती हैं। ताजा मामला उनकी जींस से जुड़ा है।
ड्रेस को लेकर ट्रोल हुई सनी देओल की हीरोइन, यूजर्स बोले- 'पोछे का कपड़ा पहनकर आ गई क्या'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर अपनी यह तस्वीर शेयर की है जिसमें वह लाल रंग की टॉप और नीले रंग की रिप्ड जींस में नजर आ रही हैं। उनके इस आउटफिट पर लोगों ने भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए। किसी ने सवाल किया कि क्या उनके पास पहनने को कपड़े नहीं हैं?वहीं, किसी ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए कह डाला कि वह पोछे का कपड़ा पहनकर निकल आई हैं।
वैसे तो अमीषा पटेल की इस तस्वीर पर उनके चाहने वालों ने खूब तारीफें की। मगर उन लोगों की तादाद भी कम नहीं थी जिन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल किया-
ऐसा नहीं है कि अमीषा पटेल पहली सेलेब्रिटी हैं जिन्होंने ऐसी रिप्ड जींस पहनी है। इससे पहले दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, कार्तिक आर्यन समेत कई फिल्मी हस्तियों ने ऐसे कपड़े पहने हैं। मगर निशाने पर सिर्फ अमीषा पटेल आईं। बता दें कि उन्होंने यह तस्वीर अपने बैंकाक ट्रिप के दौरान ली है।
अमीषा पटेल जल्द सनी देओल के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह पूरे पांच सालों बाद फिल्म ‘भैयाजी सुपरस्टार’ से कमबैक करेंगी। सनी देओल के अलावा फिल्म में प्रीति जिंटा भी नजर आएंगी। नीरज पाठक निर्देशित यह फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी। इससे पहले अमीषा और सनी की जोड़ी फिल्म 'गदर' में नजर आ चुकी है।