{"_id":"5d6a85518ebc3e93d62aed42","slug":"bollywood-actress-and-dancer-nora-fatehi-struggle-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आसान नहीं था नोरा फतेही का फिल्मी सफर, सिर्फ पांच हजार रुपये लेकर कनाडा से आई थीं भारत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आसान नहीं था नोरा फतेही का फिल्मी सफर, सिर्फ पांच हजार रुपये लेकर कनाडा से आई थीं भारत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 31 Aug 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Nora Fatehi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते में आइटम नंबर, फिर सलमान खान के साथ फिल्म भारत और उसके बाद विकी कौशल के साथ गाना 'पछताओगे', बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही एक के बाद किला फतेह करती नजर आ रही हैं। सफलता के नए पायदान चढ़ती नोरा फतेही का स्ट्रगल आसान नहीं था। नोरा जब कनाडा से भारत आई थीं तब उनके पास सिर्फ पांच हजार रुपये थे।
2 of 6
nora fatehi
- फोटो : santa banta
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया और बताया कि जब वो कनाडा से भारत आई थीं तो उनके पास सिर्फ पांच हजार रुपये थे। नोरा ने कहा- 'मैं सिर्फ 5000 रुपए लेकर इंडिया आई थी। हालांकि, मैं जिस एजेंसी में काम करती थी, वहां से हर सप्ताह मुझे 3000 रुपए मिलते थे। इस राशि में डेली रुटीन मैनेज करना बहुत मुश्किल था। लेकिन मैंने सब कुछ स्मार्ट तरीके से मैनेज किया, ताकि सप्ताह के अंत पैसा खत्म न हो।'
3 of 6
nora fatehi
मूल रूप से मोरक्को, कनाडा की रहने वालीं नोरा फतेही ने फिल्म 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। इसके बाद नोरा कुछ और फिल्मों में स्पेशल अपीरियेंस दी थीं। नोरा की इस लिस्ट में 'बाहुबली : द बिगनिंग' भी शामिल है। फिल्म के आइटम नंबर 'मनोहारी' में वो नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Nora Fatehi
कई फिल्मों में नजर आने के बाद भी नोरा को बड़ी पहचान नहीं मिली थी। नोरा को पहचान मिली सलमान खान के शो बिग बॉस से। नोरा फतेही बिग बॉस 9 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं और उसके बाद से ही उनको लोगों ने बड़े पैमाने पर पहचानना शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 6
NORA FATEHI
नोरा फतेही ने जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते में दिलबर दिलबर गाने से सभी का दिल जीता। इसके बाद वो सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आईं। वहीं नोरा जॉन की फिल्म बाटला हाउस में साकी साकी और , 'स्त्री' में 'कमरिया' पर भी अपना डांस का दम दिखा चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।