फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

29 की उम्र में ये सम्मान हासिल वाली एकलौती एक्ट्रेस बनीं अनुष्का, पति विराट को भी पछाड़ा

Wed, 28 Mar 2018 05:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress Anushka Sharma named in Forbes 30 Under 30 Asia list
अनुष्का शर्मा

इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई-धागा' की शूटिंग पूरी करने में बिजी हैं। अनुष्का ने अपने 10 साल के करियर में खूब नाम कमाया। अब इस बात पर फोर्ब्स मैगजीन ने भी मुहर लगा दी है। मैगजीन ने अनुष्का को फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2018 की लिस्ट में शामिल किया है।

bollywood actress Anushka Sharma named in Forbes 30 Under 30 Asia list
अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा एकमात्र बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इस सूचि में अपनी जगह बनाई है। भारत के 65 युवाओं को सम्मानितों की सूची में शामिल किया गया है। ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने वाली 22 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी इस सूची में हैं। फोर्ब्स ने 300 युवाओं को इसमें जगह दी है। फोर्ब्स की इस तीसरी सूची में भारत पहले जबकि चीन दूसरे स्थान पर है। 

bollywood actress Anushka Sharma named in Forbes 30 Under 30 Asia list
अनुष्का शर्मा

29 साल की अनुष्का बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में मॉडल के तौर पर की थी। साल 2008 में उनकी पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' आई थी।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress Anushka Sharma named in Forbes 30 Under 30 Asia list
अनुष्का शर्मा

पहली ही फिल्म में अनुष्का को शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के लिए अनुष्का को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद अनुष्का ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी।

विज्ञापन
bollywood actress Anushka Sharma named in Forbes 30 Under 30 Asia list
अनुष्का शर्मा

इसमें 'बैंड बाजा बारात', 'जब तक है जान', 'पीके', 'बॉम्बे वेलवेट', 'दिल धड़कने दो', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'जब हैरी मेट सेजल' शामिल है। अब अनुष्का एक्टिंग के साथ फिल्में भी प्रोड्यूस कर रही हैं। पिछले साल ही उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed