{"_id":"5abb47ac4f1c1b53408b54aa","slug":"prabhudeva-said-salman-khan-is-like-rajinikanth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस डायरेक्टर ने रजनीकांत से की सलमान खान की तुलना, बोले-'वांटेड' का इतिहास दोहराएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस डायरेक्टर ने रजनीकांत से की सलमान खान की तुलना, बोले-'वांटेड' का इतिहास दोहराएंगे
Wed, 28 Mar 2018 05:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉरियोग्राफर से निर्देशक बने प्रभुदेवा ने बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानि सलमान खान को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने सलमान की तुलना सुपरस्टार रजनीकांत से की है। पता हो कि सलमान और प्रभु एक बार फिर से साथ काम करते नजर आएंगे।
2 of 4
हाल ही में सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'दबंग-3' को लेकर चर्चा काफी जोरों पर थी। 'दबंग-3' के निर्देशन को लेकर सस्पेंस लंबे समय से बरकरार था, लेकिन इस बात से अब पर्दा उठ गया है। 'दबंग-3' का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं।
3 of 4
पता हो कि 'दबंग' फिल्म की दोनों सीरीज का निर्देशन अरबाज खान ने किया था। प्रभुदेवा ने 'दबंग-3' और सलमान के बारे में बात करते हुए कहा है कि सलमान के साथ मैंने फिल्म 'वांटेड' में काम किया था। उन्होंने कहा कि वह नेचर से काफी अच्छे इंसान हैं। इतना ही नहीं प्रभुदेवा ने कहा कि सलमान 52 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं। उनका स्टाइल भी एकदम अलग है। सलमान बिल्कुल रजनीकांत की तरह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि, प्रभुदेवा ने साल 2009 में सलमान खान को फिल्म 'वांटेड' में डायरेक्ट किया था और उसी फिल्म के बाद से सलमान खान की किस्मत ने ऐसी करवट ली कि उसके बाद से वह सफलता की सीढ़ी चढ़ते ही गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दबंग 3' की शूटिंग मई में शुरू होगी जबकि अक्टूबर तक फिल्म को खत्म करने का प्लान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।