फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Daldal: पत्रकार के बाद अब पुलिस अफसर बनेंगी भूमि पेडनेकर, अभिनेत्री की पहली वेब सीरीज का हुआ एलान

Tue, 19 Mar 2024 05:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Mar 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Bhumi Pednekar First Web Series Daldal announced Read Detail Inside
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

भूमि पेडनेकर की गिनती बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्रियों में होती है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म भक्षक को दर्शकों ने खूब पसंंद किया था।  नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों की भी खूब वाहवाही मिली थी। 'भक्षक' की सफलता के बाद भूमि अब एक और प्रोजेक्ट से लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वे अब 'दलदल' नाम की वेब सीरीज से अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगी। प्राइम वीडियो की इस सीरीज में भूमि पुलिस की वर्दी पहने नजर आएंगी। 


Prime Video: प्राइम वीडियो की अगले दो साल की स्लेट जारी, नेटफ्लिक्स के मुकाबले फीका रहा हिंदुस्तानी जश्न

Bollywood actress Bhumi Pednekar First Web Series Daldal announced Read Detail Inside
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस वेब सीरीज का निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है। निर्माताओं ने (19 मार्च) मंगलवार को एक कार्यक्रम में शो के विवरण का खुलासा किया, जहां भूमि ने थ्रिलर सीरीज में काम करने का अपना अनुभव साझा किया।
Rana Daggubati: राणा दग्गुबाती ने किया अपने टॉक शो 'द राणा कनेक्शन' का एलान, अभिनेता के दोस्त होंगे शामिल

 

Bollywood actress Bhumi Pednekar First Web Series Daldal announced Read Detail Inside
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

भूमि ने कहा, "खुद को चुनौती देना मुझे अच्छा लगता है। मेरे लिए दलदल काफी चुनौतीपूर्ण रहा है... मैंने इस तरह की शैली में पहले कभी नहीं काम किया है। इसमें बहुत सारा शारीरिक परिश्रम शामिल था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Bhumi Pednekar First Web Series Daldal announced Read Detail Inside
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस सीरीज में भूमि डीसीपी रीता फरेरा की भूमिका में हैं, जो सीरियल किलि्ंग की जांच कर रही हैं। इस दौरान उनकी निजी जिंदगी में भी काफी कुछ बदलाव आते हैं। यह शो विश धमीजा के भिंडी बाजार पर आधारित है।

विज्ञापन
Bollywood actress Bhumi Pednekar First Web Series Daldal announced Read Detail Inside
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

उनकी हालिया रिलीज भक्षक की बात करें तो इस फिल्म में उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया था। वहीं, इसका निमार्ण रेड चिलीज की ओर से किया गया था। फिल्म में संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर जैसे कलाकार नजर आए थे। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
Janki Bodiwala Interview: ‘शैतान’ की पूरी शूटिंग खुद को संभाले रखा, लेकिन आखिरी दिन जज्बात हुए बेकाबू और फिर..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed