{"_id":"635674d876fc1b71cd0ec1c2","slug":"bollywood-actress-deepika-padukone-shares-adorable-looks-on-social-media-ranveer-singh-reacts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: दीपिका के ग्लैमरस लुक ने उड़ाए रणवीर के होश, क्या आपने देखी अभिनेत्री की यह तस्वीर?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deepika Padukone: दीपिका के ग्लैमरस लुक ने उड़ाए रणवीर के होश, क्या आपने देखी अभिनेत्री की यह तस्वीर?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Mon, 24 Oct 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में दिवाली की धूम मची हुई है। आम जनता से लेकर बी-टाउन सेलेब्स तक हर कोई दिवाली का जश्न मना रहा है। लेकिन इस दौरान पार्टियों की जान कहे जाने वाले रणवीर सिंह गायब दिखे। उनके साथ ही दीपिका पादुकोण भी पार्टियों से नदारद दिखीं। दोनों की गैरमौजूदगी की वजह से सोशल मीडिया पर अलग-अलग चर्चाएं शुरू गईं। यह तक कहा जाने लगा कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इन सब अफवाहों पर विराम लगते हुए दीपिका ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिवाली के मौके पर एक खास तस्वीर शेयर की, जिसे देखकर उनके पति रणवीर सिंह भी फिदा हो गए।
2 of 4
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने गोल्ड लूक में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए खास अंदाज में फैन्स को दीपावली विश की। तस्वीर के सामने आते ही उनके हजारों फैन्स लाइक और कमेंट करने लगे, वहीं उनके पति रणवीर सिंह ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा "स्टनर"। बता दें कि स्टनर अंग्रेजी भाषा का एक शब्द है, जिसका हिन्दी अर्थ होता है 'हैरान कर देना वाला', 'बहुत खूबसूरत'। रणवीर के इस कमेंट पर भी फैंस ने अपनी बात रखना शुरू कर दिया। साथ ही रणवीर के इस कमेंट ने उन अफवाहों पर भी विराम लगा दिया जिसमें दोनों स्टार के अलग होने की बात थी।
3 of 4
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पहले भी दीपिका और रणवीर के अलग होने की अफवाह जोरों पर थीं, लेकिन कपल ने करारा जवाब देते हुए इन पर विराम लगा दिया था। वहीं, इन दिनों दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त होने के कारण साथ नजर नहीं आ रहे हैं और किसी भी पार्टी का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। रणवीर इन दिनों अपने काम की वजह से मुंबई से बाहर हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण भी अपनी शूटिंग पर ध्यान दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर बात करें दीपिका के वर्कफ्रंट की तो वह शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’, प्रभास के साथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के', ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' और पति रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' में कैमियो करती हुईं नजर आएंगी। आखिरी बार स्क्रीन पर दीपिका फिल्म 'गहराइयां' में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।