हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशकों संजय लीला भंसाली, सुधीर मिश्रा और सुदीप्तो सेन के साथ काम करने के बाद अभिनेत्री इंदिरा तिवारी अब अंतर्राष्ट्रीय फिल्में कर रही हैं। किसी भी क्षेत्र में संघर्ष के दौरान पारिवारिक मदद को जरूरी मानने वाली इंदिरा से इस बार की चार बातें...
2 of 5
इंदिरा ने आलिया भट्ट के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी में शानदार अभिनय किया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंदिरा तिवारी कहती हैं, “ये सच है कि मुंबई फिल्म जगत में बिना संपर्कों के काम मिलने में बहुत मुश्किल होती है, लेकिन मेरा शुरुआती अनुभव यहां बहुत शानदार रहा। मुझे बस एक पासपोर्ट साइज की फोटो से ही ब्रेक मिल गया था। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अभी अपने शो पर इस बारे में बात भी की।”
3 of 5
एक इवेंट के दौरान शाहरुख खान के साथ पोज देतीं इंदिरा, पीछे संजय लीला भंसाली भी नजर आ रहे हैं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वह कहती हैं, “त्योहार ही मेरी पाठशाला हैं। अमिताभ बच्चन सर के घर की दिवाली से लेकर मुंबई शहर की होली, वसंत पंचमी, गुडी पाडवा, गोविंदा, नवरात्रि सब मेरे लिए अभिनय की पाठशाला रहे हैं। मैं लोगों के चेहरों के भाव पढ़ने में आनंद पाती हूं। इन भावों से ही मैं अपने किरदारों के अभिनय तलाश लाती हूं।”
4 of 5
सरोजिनी नायडू पर बन रही फिल्म में काम कर रही हैं इंदिरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सरोजिनी नायडू पर बन रही फिल्म के बारे में पूछे जाने पर इंदिरा कहती हैं, “सरोजिनी नायडू का किरदार बहुत चुनौती भरा किरदार रहा है, लेकिन अभी मुझे इस फिल्म के बारे में कुछ भी कहने की अनुमति नहीं है। ‘अमर उजाला’ ने जब से ये खबर ब्रेक की है, मुझे खूब सारे फोन आ रहे हैं, लेकिन मैं इस बारे में जो कुछ कहूंगी, फिल्म की रिलीज पर ही कह सकूंगी।”
5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म सीरियस मैन में इंदिरा ने काम किया है
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, अब तो क्या कान फिल्म फेस्टिवल की बारी है? ये सवाल पूछते ही इंदिरा का चेहरा दमक उठता है। लेकिन अपनी भावनाओं पर काबू पाते हुए वह बताती हैं, “हां, मैंने एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पूरी कर ली है। इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी जल्द ही सभी को मिलेगी। ये भी सच है कि मुझे लगातार अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के प्रस्ताव मिलते रहे हैं। लेकिन, इन फिल्मों में मैं ऐसे किरदार करने की कोशिश में रहती हूं जो मेरी भारतीयता के साथ समझौता करने को न कहें। मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले है।”