फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजोल से समझिए एक्टिंग का ये असली मंत्र, एक बार सीख लिया तो हमेशा रहेंगे चिंता और तनाव से दूर

Sun, 21 Jun 2020 06:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 21 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Kajol Gave Tips For Acting To Debutant Actors In Live Session
kajol - फोटो : instagram

हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक काजोल ने फिल्मों में काम करने की इच्छा रखने वाले नए कलाकारों के लिए एक सलाह दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के सवालों के जवाब देते हुए बताया कि जो भी इंसान एक सफल अभिनेता या अभिनेत्री बनने का सपना देखता है, उसे हमेशा ओरिजिनल रहना चाहिए। बेहतर होगा कि वह किसी की नकल न करें। उसे खुद में अपनी एक अलग स्टाइल बनानी चाहिए। यही एक सफल कलाकार की निशानी है।

Bollywood Actress Kajol Gave Tips For Acting To Debutant Actors In Live Session
kajol - फोटो : instagram

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बाद अनलॉक-1 शुरू हो चुका है लेकिन फिर भी सभी कलाकार अपने घर में ही रह कर अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत कर रहे हैं। अभिनेत्री काजोल ने भी अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करने के लिए सोशल मीडिया पर एक सवाल जवाब सत्र का आयोजन किया जिसमें उनके प्रशंसकों ने उनसे कई सवाल किए।

Bollywood Actress Kajol Gave Tips For Acting To Debutant Actors In Live Session
Kajol - फोटो : Instagram

उन सवालों में से एक सवाल यह भी था के आने वाले कलाकारों के लिए वह क्या सलाह देना चाहेंगी? इसके जवाब में ही काजोल ने कहा कि हर कलाकार को ओरिजिनल रहना चाहिए। अभिनेत्री काजोल का भी फिल्म इंडस्ट्री में सफल होने का मंत्र उनकी अनोखी प्रतिभा ही रहा है। पर्दे पर अभिनय करने का उनका एक अलग स्टाइल है जिसको हजारों लोग कॉपी करने की कोशिश करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Kajol Gave Tips For Acting To Debutant Actors In Live Session
kajol - फोटो : social media

कई स्टैंड अप कॉमेडियन और मिमिक्री कलाकारों की दुकान तो कुछ ऐसे अनोखे कलाकारों की मिमिक्री करके ही चलती है। सोशल मीडिया पर इस सवाल जवाब सत्र में काजोल से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को एक शब्द में परिभाषित करने के लिए कहा गया तो उन्होंने वह शब्द अपनी भावनाओं के साथ सिर्फ 'दुखद' बताया। फिर सवाल और जवाब का सिलसिला आगे ऐसे ही चलता रहा।

विज्ञापन
Bollywood Actress Kajol Gave Tips For Acting To Debutant Actors In Live Session
काजोल - फोटो : instagram

खूबसूरत अभिनेत्री काजोल को पर्दे पर अंतिम बार इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' में उनके वास्तविक पति अजय देवगन के साथ सावित्रीबाई मालुसरे के किरदार में देखा गया है। अब वह रेणुका शहाणे के निर्देशन में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म 'त्रिभंगा' के साथ अपने डिजिटल करियर की भी शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म के फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

पढ़ें: 24 साल के सलमान की 31 साल में मां बनी थी ये हीरोइन, छोटा राजन पर बनी फिल्म में 'बेटे' को मारी गोली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed