बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। कंगना अपने सोशल मीडिया पर खुद की लिखी हुई कविताओं को भी शेयर कर रही हैं, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। कंगना अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं और हाइकिंग का आनंद ले रही हैं। कंगना ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। इस दौरान उन्होंने एक कविता भी लिखी और सोशल मीडिया पर उसे अपनी आवाज में पढ़कर शेयर भी किया, जो खूब वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर दिखा कंगना का शायराना अंदाज, बोलीं- मेरी राख को गंगा में मत बहाना, पहाड़ों में बिखेर देना...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि हाइकिंग से प्रेरित होकर एक कविता लिखी है, जिसका नाम राख है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि जब भी आपके पास समय हो, इसे देखिए। वीडियो में कंगना रनौत हाइकिंग करती नजर आ रही हैं और पीछे पहाड़ों और बर्फ का बैकग्राउंड है। इसी बीच उनकी आवाज में अपनी कविता राख के लफ्ज वो गुनगुनाते लगती हैं। कंगना की कविता कुछ इस तरह है - 'मेरी राख गंगा में मत बहाना। हर नदी सागर के साथ जाकर मिलती है। मुझे सागर की गहराइयों से डर लगता है। मैं आसमान को छूना चाहती हूं। मेरी राख को पहाड़ों पर बिखेर देना। जब सूरज उगे तो मैं उसे छू सकूं।
Wrote a new poem called Rakh ( राख़ ) got inspired while hiking, do watch when you can ❤️ pic.twitter.com/FdMeQ1TYxY
बता दें कि कंगना ने हाल ही में अपने परिवार के साथ हाइकिंग के मजे लिए और खूब फोटो भी शेयर कीं। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली और उनकी भाभी ऋतु और भतीजा पृथ्वी भी है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की और लिखा कि अपने परिवार के साथ हाइकिंग पर गई थी, काफी अच्छा अनुभव रहा। मेरी भाभी इंस्टाग्राम क्वीन हैं, उन्हें सभी फिल्टर्स के बारे में पता है और उन्होंने ही मुझे ये सब सिखाया है।
View this post on Instagram
बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत एक बार कविता लिखकर अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। उस कविता का शीर्षक उन्होंने आसमान दिया था और कविता में आसमान के बारे में लिखा था। कंगना की इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था और खूब सराहा भी गया था।
Poem I wrote and shot this summer, as winter approaches reminiscing Aasman ❤️ pic.twitter.com/AairtGXdjh
कंगना के काम की बात करें तो हाल ही में कंगना में अपनी फिल्म थलाइवा की शूटिंग खत्म की है। जयललिता की जिंदगी पर बनाई गई इस फिल्म को लेकर सभी लोग एक्साइटेड हैं। इसके अलावा कंगना फिल्म तेजस में भी नजर आने वाली हैं, फिल्म में वो एक पायलट की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित है और इसके लिए वो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर चुकी हैं।