फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिनेमाघर खुलते ही इरफान का नाम भुनाने की कोशिशें, रिलीज होने जा रही तीन साल पुरानी ये फिल्म

Mon, 28 Dec 2020 02:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 28 Dec 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Late Actor Irrfan Khan Last Film The Song Of Scorpions To Release In 2021
द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स - फोटो : अणर उजाला, मुंबई

दिवंगत अभिनेता इरफान खान की ठंडे बस्ते में पड़ी एक फिल्म फिर से चर्चा में है। कोशिश ये है कि कोरोना काल में जब तक बड़ी फिल्में रिलीज की कतार में लगें, उससे पहले ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाए। तीन साल पहले फिल्म का प्रीमियर लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है और तब से इस फिल्म का नाम अब जाकर फिल्म ट्रेड में चर्चा का विषय बना है।

Late Actor Irrfan Khan Last Film The Song Of Scorpions To Release In 2021
द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इरफान की इस फिल्म का नाम है, 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस'। फिल्म की कहानी एक आदिवासी महिला नूरन की है जो बिच्छू का जहर उतारने का काम करती है। राजस्थान के जैसलमेर में  मान्यता है कि बिच्छू का काटा हुआ इंसान 24 घंटे में ही दम तोड़ देता है। इसका सिर्फ एक ही इलाज है कि अगर कोई आकर बिच्छू के उस जहर को गाकर उतार दे तो इंसान बच सकता है। नूरन ने वही कला अपनी दादी मां जुबैदा से सीखी है। इरफान खान का किरदार फिल्म में नूरन की आवाज सुनकर उस पर मोहित होता है और शादी कर लेता है। आदम एक ऊंटों का व्यापारी है जिससे नूरन को धोखा मिलता है।

Late Actor Irrfan Khan Last Film The Song Of Scorpions To Release In 2021
द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस' के निर्देशक अनूप सिंह तंजानिया के रहने वाले हैं। पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में पढ़े हैं और भारतीय कहानियों पर फिल्में बनाते रहते हैं। इन दिनों वह स्विटजरैंड के वासी है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के निर्माता नए साल के मौके पर दिवंगत अभिनेता इरफान खान की इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने की तैयारी में हैं। हालांकि, अब तक किसी वितरक या किसी थिएटरचेन से ये सौदा पक्का हो नहीं सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Late Actor Irrfan Khan Last Film The Song Of Scorpions To Release In 2021
द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस' के निर्माताओं में से एक अभिषेक पाठक कहते हैं, 'ये फिल्म एक विशेष कहानी है और इरफान खान के काम को पर्दे पर प्रस्तुत करना हमारे लिए वास्तव में एक सम्मान की बात है। हम यह फिल्म भारतीय सिनेमा के प्रिय सितारे को श्रद्धांजलि देते हुए दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। हमें खुशी है कि हम उनकी इस अंतिम फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाएंगे।' गौरतलब है कि इरफान के करियर की बतौर अभिनेता आखिरी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ रही है जो रिलीज हो चुकी है।

विज्ञापन
Late Actor Irrfan Khan Last Film The Song Of Scorpions To Release In 2021
द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस' इरफान खान के अलावा इस फिल्म में गोलशिफतेह फराहनी, वहीदा रहमान, शशांक अरोरा, तिलोत्तमा शोम जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह तीन साल पहले ही बनकर तैयार हो चुकी है और इरफान खान के जीते जी इस फिल्म को वितरक नहीं मिल सके।

पढ़ें: 'थानोस' एक्टर जोश ब्रोलिन की पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, तस्वीर साझा कर दी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed