साल 2020 बॉलीवुड स्टार्स के लिए काफी उथल-पुथल वाला रहा। कोरोना की वजह फिल्मों पर काफी बुरा असर पड़ा। सिनेमा हाल न खुलने चलते इस साल कई बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज नहीं हो पाईं। वहीं कई फिल्मों की शूटिंग भी कोविड-19 की वजह से रोक दी गई। इस सब वजहों से बॉलीवुड को बहुत नुकसान सहना पड़ा। आज आपको उन एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिनकी साल 2020 में कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई।
सलमान-शाहरुख समेत इन पांच स्टार्स के लिए बुरा रहा साल 2020, नहीं रिलीज हो पाई एक भी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
हर साल ईद के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज करने वाले सलमान खान साल 2020 के आगे मजबूर नजर आए। इस साल उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ईद पर रिलीज होने वाले थी। लेकिन कोरोना की वजह से सब चौपट हो गया। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी जारी है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर अभी कुछ तय नहीं हो पाया है।
शाहरुख खान
लिस्ट में दूसरा नाम है बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान का। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो की असफलता के बाद से शाहरुख बड़े पर्दे से गायब हैं। फैंस को उम्मीद थी कि साल 2020 में वे एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौटेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिलहाल इन दिनों शाहरुख अपनी फिल्म पठान की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का एलान नए साल पर 1 जनवरी 2021 को हो सकता है।
आमिर खान
बॉलीवुड के दोनों खान की तरह ही तीसरे का भी हाल कुछ ऐसा ही है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान साल 2020 में फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ पर्दे पर नजर आने वाले थे। लेकिन कोरोना की वजह से शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी हैं। बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई थी। बताया जा रहा है कि अब ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर साल 2021 में रिलीज होगी।
रणवीर सिंह
साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर बनी रणवीर सिंह की फिल्म '83' भी साल 2020 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज पर ग्रहण लग गया। इसके अलावा रणवीर की फिल्म जयेशभाई जोरदार भी रिलीज नहीं हो पाई।