सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kangana Ranaut: राजनीति में कदम रखने वाली हैं कंगना रणौत! महाराष्ट्र के सीएम से करने वाली हैं मुलाकात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 30 Sep 2022 02:30 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress kangana ranaut will meet maharashtra cm eknath shinde
कंगना रणौत और एकनाथ शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत जल्द ही महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने वाली हैं। बीते कुछ दिनों से सामने आ रही रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि कंगना रणौत राजनीति में कदम रखने वाली है। हालांकि, मुख्यमंत्री से मुलाकात की इन खबरों ने अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेत्री एक अक्टूबर यानी कल शाम एकनाथ शिंदे से वर्षा बंगले पर मुलाकात कर सकती हैं। Akanksha Mohan: सवालों में मॉडलिंग की दुनिया, एक और मॉडल ने लगाई फांसी, बीते महीनों में खुदकुशी का छठा मामला

Trending Videos
bollywood actress kangana ranaut will meet maharashtra cm eknath shinde
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में हुई सत्ता परिवर्तन के बाद सीएम एकनाथ शिंदे से यह कंगना रणौत की पहली मुलाकात है। बता दें कि सत्ता में हुए बदलाव से पहले शिवसेना और कंगना की बीच विवाद छिड़ गया था, जिसका नतीजा यह हुआ था कि कंगना के खार स्थित कार्यालय पर बीएमसी ने हथौड़े चलवा दिया था। यही वजह थी कि सत्ता परिवर्तन से कंगना रणौत बेहद खुश थीं। इतना ही नहीं उन्होंने शिवसेना पर तंज कस्ते हुए एकनाथ शिंदे को बधाई भी दी थी। Adipurush Poster: दर्शकों को नहीं पसंद आया प्रभास का लुक, बोले- इससे ज्यादा अच्छे तो फैन मेड पोस्टर बने हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress kangana ranaut will meet maharashtra cm eknath shinde
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने, सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था- "सफलता की कहानी कितनी प्रेरणादायक है... जीविका चलाने के लिए ऑटो रिक्शा चलाने से लेकर देश के सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली लोगों में से एक बनने तक... बधाई हो सर"। यही, वजह है कि कंगना रणौत और एकनाथ शिंदे की इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। हर किसी की निगाहें इस मीटिंग पर ही टिकी हुई हैं। दोनों के बीच क्या बात होगी? किन मुद्दों पर चर्चा होगी? इन सब सवालों का जवाब शनिवार को मुलाकात के बाद ही मिल पाएगा। PS-1 Twitter Review: दर्शकों ने मणिरत्नम की फिल्म को दिए 100 में से 100 अंक, बताया अब तक की सबसे बेहतरीन मूवी

bollywood actress kangana ranaut will meet maharashtra cm eknath shinde
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि अभिनेत्री इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी कर रही हैं। इस फिल्म से अनुपम खेर, सतीश कौशिक जैसे कई सेलेब्स के फर्स्ट लुक भी सामने आ चुके हैं। Brahmastra Box Office: दुनियाभर में बजा 'ब्रह्मास्त्र' का डंका, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed