ओरी के पास मिला गैस सिलिंडर का जखीरा! बोनी कपूर से मांगा बिटिया का हाथ; खुशी कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन
Orhan Awatramani Funny Video: एलपीजी किल्लत के बीच इन दिनों गैस सिलिंडरों की समस्या भी है। वहीं, ओरी के पास गैस सिलिंडर का 'जखीरा' मिला है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
विस्तार
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि सोशल मीडिया पर अक्सर फनी वीडियो साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने देश में चल रही गैस सिलिंडर समस्या को लेकर चुटकी ली है। उन्होंने बोनी कपूर के साथ एक मजेदार वीडियो साझा किया है।
बोनी कपूर ने पूछा- 'तुम्हारे पास क्या है'?
इंडस्ट्री में कई स्टारकिड्स के साथ ओरी की काफी अच्छी दोस्ती है। इनमें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी शामिल हैं। हाल ही में ओरी ने बोनी कपूर से उनकी बेटी का हाथ मांग लिया। इस पर खुशी कपूर और अंशुला भी हैरान रह गईं। वहीं, बोनी कपूर ने पूछ लिया कि वे उनकी बेटी को क्या दे पाएंगे?
कौन है ‘धुरंधर 2’ में हाईजैकर का रोल करने वाला एक्टर? सोशल मीडिया पर मिली रही धमकी; आमिर संग भी किया अभिनय
ओरी के पास है गैस सिलिंडर से भरा ट्रक
ओरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ओरी मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर से कहते है, 'मैं आपकी बेटी से प्यार करता हूं'। इस पर बोनी पूछते हैं, 'तुम्हारे पास उसे देने के लिए क्या है'? इस पर ओरी कहते हैं, 'कुछ नहीं'। फिर गैस सिलिंडर से भरे ट्रक की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'मेरे पास सिर्फ ये है'। ओरी को गैस सिलिंडर सिर पर उठाकर पोज देते देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
खुशी कपूर ने पूछा- 'कौन सी बेटी'?
ओरी के इस वीडियो पर खुशी कपूर और अंशुला कपूर ने रिएक्ट किया है। खुशी कपूर ने लाफिंग इमोजी बनाकर सवाल किया है, 'कौन सी बेटी'? वहीं, अंशुला कपूर ने लिखा है, 'डेड'। नेटिजन्स भी दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज अपनी अभी की लोकेशन शेयर करिए'। एक यूजर ने लिखा, 'मुकद्दर का सिलिंडर'। एक यूजर ने लिखा, 'नई जॉब के लिए बधाई'। वहीं कुछ यूजर लिख रहे हैं, ओरी का जैकपॉट लग गया।
कमेंट
कमेंट X