फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा को नहीं पता था कौन हैं राघव चड्ढा? इंटरनेट के जरिए जुटाई थी जानकारी

Sat, 03 Feb 2024 02:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Feb 2024 02:35 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Pareeniti Chopra had Googled about Raghav Chadha after their first meeting in London
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

अदाकारा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बीते वर्ष उदयपुर में भव्य अंदाज में शादी रचाई। परिणीति जहां बॉलीवुड की चर्चित हस्ती हैं, वहीं राघव राजनीति में सक्रिय हैं। दोनों की पहली मुलाकात काफी दिलचस्प थी। हाल ही में परिणीत ने पति राघव चड्ढा के साथ अपनी पहली मुलाकात का राज उजागर करते हुए बताया कि वे नहीं जानती थीं कि राघव कौन हैं? इसके लिए उन्होंने इंटरनेट पर उनके बार में जानकारी जुटाई। 

Bollywood Actress Pareeniti Chopra had Googled about Raghav Chadha after their first meeting in London
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान परिणीति ने बताया कि उन्हें पहली बार राघव से मिलने पर ही इस बात का तो एहसास हो गया था कि वे दोनों एक-दूजे के लिए ही बने हैं। लेकिन, ये नहीं पता था कि राघव कौन हैं? और सिंगल हैं भी या नहीं। परिणीति ने कहा,‘जब मैं पहली बार राघव से मिली, तो मुझे ऐसा लगा कि हमें नियति ने एक-दूसरे से मिलाया है और हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। शायद राघव ही वह हैं, जिनका वह लंबे समय से इंतजार कर रही थीं।’

Bollywood Actress Pareeniti Chopra had Googled about Raghav Chadha after their first meeting in London
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

खास बात ये है कि परिणीति को उस वक्त ये तक नहीं पता था कि ये राघव की शादी हुई भी है या नहीं। वह उनके बारे में कुछ भी नहीं जानती थीं। लेकिन उन्हें अंदर से एक आवाज आ रही थी कि जैसे यही है, वो जिसका उन्हें बरसों से इंतजार था। मजेदार बात तो ये है कि राघव से मिलने के बाद परिणीति ने उनके बारे में गूगल का सहारा लिया। तब उन्होंने जाना कि राघव कौन हैं? शादीशुदा हैं भी या नहीं। परिणीति कहती हैं, ‘राघव से मिलने के बाद मेरे दिल ही घंटी तो बजने लगी, लेकिन ये तक नहीं पता था कि राघव मैरिड हैं या सिंगल। जब मैंने उनके बारे में सर्च किया, तो पता चला कि वह सिंगल हैं। मैंने भगवान का शुक्रिया अदा किया।’
January Box Office Report: ‘मेरी क्रिसमस’ ‘मैं अटल हूं’ फ्लॉप, ‘फाइटर’ का संघर्ष जारी, दर्शक बोले जय ‘हनुमान’

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Pareeniti Chopra had Googled about Raghav Chadha after their first meeting in London
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

राघव से मिलना था कि परिणीति उनसे इतना प्रभावित हो गईं कि खुद को बहुत ही लकी मानने लगीं। तभी से परिणीति को अपने रिलेशन को लेकर सकारात्मक विचार मन में आने लगे। उन्हें लगा कि वह बहुत ही खुशकिस्मत हैं और अब आगे उनकी जिंदगी बहुत ही अच्छी बीतने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने दिल के ये सारी बातें शेयर कीं। परिणीति और राघव दोनों लंदन में एक लीडर्स फॉरम में गए थे। यहां इन्हें इनके फील्ड में अच्छा काम करने के लिए सम्मानित किया जा रहा था। 
Ileana D'Cruz: इलियाना डिक्रूज को थी बेटी की चाहत, डिलीवरी से पहले सोच रखे थे कई नाम, अभिनेत्री का खुलासा

विज्ञापन
Bollywood Actress Pareeniti Chopra had Googled about Raghav Chadha after their first meeting in London
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर में बीते सितंबर में एक इंटीमेट वेडिंग की थी। इसके बाद परिणीति ने लाइव सिंगिंग में अपना नया करियर भी शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि इसका क्रेडिट उन्होंने किसी और को नहीं, बल्कि अपने लविंग हसबैंड को ही दिया है। वह कहती हैं कि राघव हर पल उनके साथ खड़े हैं। उन्हें लाइव सिंगिंग के लिए भी राघव ने बहुत मोटीवेट किया और सपोर्ट किया। अपने करियर से लेकर पर्सनल लाइफ में भी राघव का उन्हें हर तरह से साथ मिला है।
Shamita Shetty: शमिता शेट्टी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, बुजुर्गों के साथ प्यार का पल बिताते हुए काटा केक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed