{"_id":"65bdf498214cb2da030839fb","slug":"ileana-d-cruz-opened-up-about-her-son-koa-phoenix-dolan-says-she-was-convinced-she-would-have-a-girl-child-2024-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ileana D'Cruz: इलियाना डिक्रूज को थी बेटी की चाहत, डिलीवरी से पहले सोच रखे थे कई नाम, अभिनेत्री का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ileana D'Cruz: इलियाना डिक्रूज को थी बेटी की चाहत, डिलीवरी से पहले सोच रखे थे कई नाम, अभिनेत्री का खुलासा
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने साल 2023 में अपने बच्चे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया था और तब से अभिनेत्री अपनी मातृत्व यात्रा को सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में इलियाना ने खुलासा किया कि उनकी प्रेग्नेंसी के बाद उन्हें यकीन था कि उन्हें बेटी होगी। इसके साथ ही अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वे अब अपने बच्चे को लेकर माइकल डोलन के साथ अमेरिका रहने के लिए चली गई हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने और कौन से खुलासे किए हैं।
2 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
इलियाना डिक्रूज ने अपने बेटे कोआ फीनिक्स डोलन और उसके नाम के पीछे के अर्थ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें शुरू में यकीन था कि उनकी एक बेटी होगी और इसलिए उन्होंने केवल बच्चियों के नाम के बारे में सोचा था। इलियाना और उनके पार्टनर माइकल डोलन के बच्चे का जन्म 2023 में हुआ था।
3 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
इलियाना ने कहा, "मुझे यकीन था कि मेरी एक लड़की होगी। इसलिए, मेरे पास केवल बच्ची के नाम थे और मैंने लड़के के लिए एक भी नाम के बारे में नहीं सोचा था। मैं सोच रही थी कि क्या मुझे बैकअप के तौर पर कुछ नाम तैयार रखने चाहिए, लेकिन फिर मुझे यकीन था कि यह एक लड़की होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
इलियाना ने आगे कहा, “मैं अपने बच्चे का नाम कुछ असामान्य रखना चाहती था क्योंकि मेरा नाम भी अनोखा है। मैंने इसके बारे में माइक (माइकल) से बात की और उन्हें भी यह अच्छा लगा। फीनिक्स एक ऐसा नाम था जो कुछ समय से मेरे दिमाग में रहा है। दरअसल, मैंने साल 2018 में फीनिक्स का टैटू बनवाया था, जिसका मेरे लिए गहरा अर्थ था। माइकल को यह नाम पसंद आया और मुझे उम्मीद है कि जब वह बड़ा होगा तो कोआ को भी यह नाम पसंद आएगा।”
विज्ञापन
5 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो इलियाना अगली बार दो और दो प्यार में नजर आएंगी। इसमें विद्या बालन भी हैं। वह अपने पार्टनर और बेटे के साथ प्रमोशन के लिए भारत आ सकती हैं। वह रणदीप हुडा के साथ अनफेयर एंड लवली का भी हिस्सा हैं। इलियाना आखिरी बार द बिग बुल में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।