फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poonam Pandey: पूनम पांडे ने मॉडलिंग के रास्ते ली थी बॉलीवुड में एंट्री, ये थी एक्ट्रेस की पहली फिल्म

Sat, 03 Feb 2024 01:19 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 03 Feb 2024 01:19 PM IST
सार

पूनम पांडे की शुक्रवार को निधन की खबर सामने आई थी। अभिनेत्री की मौत की खबर उनके इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की गई थी। इस खबर के साझा होने के 24 घंटे बाद अभिनेत्री खुद सामने आई हैं और बताया है कि यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था।

विज्ञापन
Poonam Pandey Mystery: Know Unknown Facts About Lock Upp Fame Life Career And Struggle
पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। बीते दिन शुक्रवार को उनके मैनेजर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से उनकी मौत की खबर दी थी। मैनेजर ने खुलासा किया था कि एक फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब अभिनेत्री ने इसका खुलासा किया है कि उनका निधन नहीं हुआ है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए पूनम ने अपने जीवित होने की जानकारी दी है। अभिनेत्री की मौत की खबर उनके इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की गई थी। इस खबर के साझा होने के 24 घंटे बाद अभिनेत्री खुद सामने आई हैं और बताया है कि यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था। पूनम की बोल्ड अदाओं के चर्चे आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। आइए जानते हैं पूनम पांडे की जिंदगी और उनके करियर के बारे में...

Poonam Pandey Mystery: Know Unknown Facts About Lock Upp Fame Life Career And Struggle
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

पूनम पांडे अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहीं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पूनम के हर अंदाज के उनके फैंस दीवाने हैं। उनसे जुड़ी किसी भी खबर को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। लोगों के सामने पूनम हमेशा खुशमिजाज अंदाज में रहती हैं, लेकिन अपनी जिंदगी में उन्होंने कई दुखों का सामना किया है। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने बेहद स्ट्रगल किया था।

Poonam Pandey Mystery: Know Unknown Facts About Lock Upp Fame Life Career And Struggle
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना रणौत के शो लॉकअप में बतौर कंटेस्टटेंट बनकर हिस्सा लेने वालीं पूनम पांडे ने अपनी लाइफ को लेकर तमाम खुलासे किए थे। पूनम की शादी हो चुकी थी। अभिनेत्री घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी थीं। लॉकअप में उन्होंने बताया था कि सैम बॉम्बे के साथ उन्होंने मुंबई में गुपचुप तरीके से शादी की थी। उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी कि उनके पति उन्हें बुरी तरह से मारते पीटते थे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Pandey Mystery: Know Unknown Facts About Lock Upp Fame Life Career And Struggle
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

11 मार्च 1991 को कानपुर में जन्मीं पूनम पांडे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2011 में कैलेंडर गर्ल्स के रूप में उन्हें पहचान मिली थी। मॉडलिंग के दिनों में फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी नजर आई थीं। साल 2013 में पूनम पांडे ने फिल्म ‘नशा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इन सबके बादजूद भी विवादों से अभिनेत्री का गहरा नाता रहा है। पूनम पांडे का नाम आते ही उनकी बोल्डनेस और विवादों की श्रृंखला याद आ जाती है।

विज्ञापन
Poonam Pandey Mystery: Know Unknown Facts About Lock Upp Fame Life Career And Struggle
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

पूनम पांडे के विवादों की बात करें तो, साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच में भारतीय टीम जब सारे मैच जीत रही थी तो पूनम ने एलान किया था कि अगर टीम ने वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया तो वह बिना कपड़ों के नजर आएंगी। अपने इस बयान से वह खूब चर्चे में आ गई थीं। इसके अलावा एक बार सनी लियोनी से खुद की तुलना करने को लेकर भी वह भड़क गई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed