जनवरी महीने में रिलीज प्रमुख फिल्मों पर नजर डाले तो जिस तरह से फिल्म 'हनुमान' को सफलता मिली है, उतनी सफलता किसी भी फिल्म को नहीं मिली। अभी भी यह फिल्म सिनेमाघरों में चल रही हैं। इस फिल्म के सामने रिलीज कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए। आइये जानते हैं बीते महीने रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में..
January Box Office Report: ‘मेरी क्रिसमस’ ‘मैं अटल हूं’ फ्लॉप, ‘फाइटर’ का संघर्ष जारी, दर्शक बोले जय ‘हनुमान’
जनवरी महीने में रिलीज प्रमुख फिल्मों पर नजर डाले तो जिस तरह से फिल्म 'हनुमान' को सफलता मिली है, उतनी सफलता किसी भी फिल्म को नहीं मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायर ऑफ लव: रेड (5 जनवरी 2024)
साल के शुरुआत के पहले सप्ताह में निर्देशक अशोक त्यागी की फिल्म 'फायर ऑफ लव रेड' सिनेमाघरों में रिलीज हुई । इस फिल्म में कृष्णा अभिषेक, पायल घोष, भरत दाभोलकर और अरुण बक्शी की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म की कहानी क्राइम पेट्रोल और सीआईडी का कॉकटेल लगती है। यह फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज हुई दर्शकों को पता ही नहीं चला। करीब पांच करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ एक लाख रूपये रहा है।
तौबा तेरा जलवा (5 जनवरी 2024 )
अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' देखने के बाद जो दर्शक उनकी फिल्म 'तौबा तेरा जलवा' देखने सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंचे उन्होंने अपना माथा पीट लिया। इस फिल्म में अमीषा पटेल के अलावा जतिन खुराना, एंजेला क्रिस्लिनजकी, राजेश शर्मा,नीरज सूद, अनिल रस्तोगी और एहसान खान की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म का भी बजट करीब पांच करोड़ रुपये बताया जा रहा है और फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ तीन लाख रुपये रहा है।
हनुमान (12 जनवरी 2024)
जनवरी महीने में रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान' सभी फिल्मों पर भारी पड़ी। फिल्म की कहानी की शुरुआत एक बैंक डकैती से होती है, जिसे रोकने के लिए एक सुपरमैन प्रकट होता है। इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा को हनुमंत नामक देसी सुपर हीरो मिला है। निर्देशक प्रशांत वर्मा ने कम बजट में फिल्म को जिस तरह से परदे पर पेश किया है, वह बहुत ही काबिले तारीफ है। कहानी के साथ साथ फिल्म विजुअल और स्पेशल इफेक्ट्स की खूब तारीफ हो रही है। महज 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का अब तक वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
गुंटूर कारम (12 जनवरी 2024)
फिल्म 'हनुमान' के अलावा साउथ की तीन और फिल्में भी जनवरी में रिलीज हुईं। अभिनेता महेश बाबू की तेलुगु फिल्म 'गुंटूर कारम' 12 जनवरी 2024 को रिलीज हुई। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रूपये बताया जा रहा है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपनी लागत के बराबर कमाई भी नहीं कर पाई। फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 175.3० करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा साउथ सिनेमा के सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती की तेलुगु फिल्म 'सैंधव' 13 जनवरी को रिलीज हुई। 38 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लेकशन सिर्फ 15. 25 करोड़ रुपये रहा। साउथ सिनेमा के एक और सुपरस्टार नागार्जुन की तेलुगु फिल्म 'ना सामी रंगा' भी औसत ही रही।45 करोड़ रिपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 41 करोड़ रुपये रहा।