{"_id":"65bde8ec751f927bca0a6c92","slug":"poonam-pandey-alive-fir-investigation-demanded-for-creating-mischief-spreading-fake-news-against-actress-2024-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Poonam Pandey: मौत का तमाशा रचने पर पूनम के खिलाफ होगी कार्रवाई? फर्जी खबर फैलाने के आरोप में FIR की मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Poonam Pandey: मौत का तमाशा रचने पर पूनम के खिलाफ होगी कार्रवाई? फर्जी खबर फैलाने के आरोप में FIR की मांग
अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। बीते दिन शुक्रवार को उनके मैनेजर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से उनकी मौत की खबर दी थी। अब अभिनेत्री ने इसका खुलासा किया है कि उनका निधन नहीं हुआ है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए पूनम ने अपने जीवित होने की जानकारी दी है। इसके बाद अभिनेत्री पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
2 of 4
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
मॉडल पूनम पांडे की कथित मौत से जुड़े तमाम विवादों के बीच और एक परिचित के दावा करने के बाद कि उनका शव पुणे में है। प्रचारक फ्लिन रेमेडियोज ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से मुंबई पुलिस से अभिनेत्री पूनम की कथित मौत के मामले को देखने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि अभिनेत्री की सर्वाइकल से मौत की खबर तथ्यों का पता लगाएं और जांच के बाद यदि कोई आपराधिक मामला बनता है तो भारतीय दंड संहिता के साथ-साथ आईटी अधिनियम की अन्य उचित धाराओं और पब्लिसिटी स्टंट करने के लिए एफआईआर दर्ज करें।
3 of 4
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
रेमेडियोज ने यह भी कहा कि अगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वह उचित अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा, "यह पब्लिसिटी स्टंट बड़े पैमाने पर फर्जी खबर का स्पष्ट मामला है और कार्रवाई की जानी चाहिए।" पूनम के खिलाफ दक्षिण गोवा में अश्लीलता के लिए कैनाकोना पुलिस स्टेशन में एक आपराधिक मामला लंबित है। रेमेडियोज ने बताया कि वह उस मामले में जमानत पर है और कैनाकोना में स्थानीय पुलिस उसके ठिकाने से अनजान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि शुक्रवार को अभिनेत्री पूनम पांडे के मैनेजर ने उनके मौत जानकारी दी थी। मैनेजर ने खुलासा किया कि एक फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी बीच राहुल समेत कई सेलेब्स ने पूनम की मौत को फेक बताया है और फैंस से सवाल भी किया था। अब इस खबर के सामने आने के बाद पूनम की सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग भी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।