फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poonam Pandey: पूनम पांडे का कानपुर से नहीं कोई नाता, पुलिस की जांच में हुई इस बात की पुष्टि

Sat, 03 Feb 2024 12:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Feb 2024 12:29 PM IST
सार

दिनभर की कवायद के बाद यही पुष्टि हुई कि पूनम पांडे का कानपुर से कोई रिश्ता नहीं है। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस बीच शनिवार को पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया है कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है। वे जिंदा हैं।

विज्ञापन
Poonam Pandey Mystery: actress has no connection with Kanpur police found in investigation
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आई थी। यह जानकारी अभिनेत्री के ही आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई एक पोस्ट के जरिए दी गई। कहा गया कि ये जानकारी पूनम के मैनेजर ने दी है। इस खबर के बाद हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, सच सामने आ गया है। एक्ट्रेस जिंदा हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। मगर, शुक्रवार के पोस्ट के बाद ये कहा जाने लगा कि पूनम कानपुर की रहने वाली हैं। लेकिन, पुलिस और खुफिया विभाग की जांच में सच्चाई कुछ और ही सामने आई है। 



नहीं है कानपुर से नाता
शुक्रवार को पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें दिनभर पूनम पांडे का कानपुर कनेक्शन खोजती रहीं। लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। दिनभर की जांच के बाद ये जानकारी सामने आई कि पूनम पांडे का कानपुर से कोई रिश्ता है ही नहीं। शहर की स्थानीय पुलिस के साथ खुफिया विभाग भी सक्रिय रहा। टीमें अपने-अपने सूत्रों से पूनम पांडे के कानपुर कनेक्शन की तलाश में जुटी रहीं, लेकिन कुछ हाथ नहीं आया।
Poonam Pandey: मौत का तमाशा रचने पर पूनम के खिलाफ होगी कार्रवाई! फर्जी खबर फैलाने के आरोप में FIR की मांग

इस मकसद से फैलाई अफवाह
दिनभर की कवायद के बाद यही पुष्टि हुई कि पूनम पांडे का कानपुर से कोई रिश्ता नहीं है। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस बीच शनिवार को पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया है कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से अपने निधन की खबर वायरल कराई। हालांकि, उनके इस फैसले पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।
Poonam Pandey: 'पुनर्जन्म मुबारक हो! 'पब्लिसिटी के लिए ऐसी हरकत अच्छी नहीं', बोले कॉमेडियन सुनील पाल

सुनील पाल ने कही ये बात
कॉमेडियन सुनील पाल ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। सुनील पाल ने कहा कि खुशी है कि वे जिंदा हैं। उन्हें पुनर्जन्म मुबारक हो, लेकिन पब्लिसिटी के लिए ऐसा करना सही नहीं है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी लोगों का जमकर गुस्सा फूट रहा है। हर कोई पूनम पांडे की इस हरकत को गलत बता रहा है।
Poonam Pandey Alive: पूनम पांडे की मौत की खबर निकला पब्लिसिटी स्टंट, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed