{"_id":"5bb8861a867a55685220815a","slug":"bollywood-actress-pooja-bhatt-says-she-takes-sunny-leone-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूजा भट्ट का बड़ा बयान, बोलीं- 'अमेरिका में नहीं मिली फिल्म तब मैं सनी लियोनी को बॉलीवुड में लाई'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूजा भट्ट का बड़ा बयान, बोलीं- 'अमेरिका में नहीं मिली फिल्म तब मैं सनी लियोनी को बॉलीवुड में लाई'
Sat, 06 Oct 2018 03:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Oct 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस पूजा भट्ट इन दिनों चर्चा में हैं। गौरतलब है कि भट्ट कैंप ने सुपरहिट फिल्म 'सड़क' के पार्ट 2 का कुछ समय पहले ऐलान किया था और माना जा रहा है कि इस फिल्म में एक बार फिर पूजा भट्ट लीड रोल में नजर आ सकती हैं। लेकिन आपको बता दें कि पूजा भट्ट ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है जिससे वह फिर सुर्खियों में आ गई हैं।
2 of 5
pooja bhatt
फिल्म मेकर और एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद की आड़ में एक कांफ्रेंस में बोलते हुए महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर बातचीत की। लेकिन इस दौरान पूजा ने अपने फिल्म मेकर बनने के सपने को लेकर भी खुलासा किया और बोलीं ' उस दौरान मुझे मिल रहे ऑफर से मैं बहुत हैरान थी।'
3 of 5
Bollywood
पूजा ने इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा 'सनी को अमेरिकी इंडस्ट्री ने अपनाने से इंकार कर दिया था और मैंने सोचा कि सनी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में होना चाहिए।' बता दें कि भट्ट कैंप की फिल्म 'जिस्म 2' से सनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आज सनी का फिल्म इंडस्ट्री में डंका बजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pooja bhatt
पूजा ने आगे बताया कि 'जब अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें मेनस्ट्रीम फिल्मों में लेने से इंकार कर दिया तब मैंने ही सनी की पहचान भारत और बॉलीवुड में करवाई, इस पर सनी ने पूजा को कहा था कि जो पहचान यहां मिल रही है वो अमेरिका में नहीं मिल पाती, क्योंकि एक एडल्ट स्टार को मेनस्ट्रीम फिल्मों में नहीं लेते हैं लेकिन यह सब भारत में संभंव हो गया।'
विज्ञापन
5 of 5
pooja bhatt
इसके बाद पूजा ने अपने स्टार किड़स होने के किस्से भी सुनाए। उन्होेने कहा कि फिल्म डायरेक्टर उनसे बहुत परेशान थे। दरअसल, डायरेक्टर्स की परेशानी की वजह पूजा के बार-बार स्क्रिप्ट के बारे में पूछना होता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।