फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होने वालीं पहली भारतीय सेलेब बनीं प्रियंका, ऐसे कहा शुक्रिया

Fri, 06 Dec 2019 02:58 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 06 Dec 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Priyanka Chopra honoured at the Marrakech Film Festival
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की देसी गर्ल का सिक्का विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब प्रियंका के नाम पर एक बड़ा सम्मान जुड़ गया है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होने वाली पहली भारतीय सेलेब बन गई हैं। 

Bollywood Actress Priyanka Chopra honoured at the Marrakech Film Festival
प्रियंका चोपडा़ - फोटो : सोशल मीडिया

मोरॉक्को स्थित जेमा एल फना स्क्वायर में आयोजित कार्यक्रम में प्रियंका को सम्मानित किया गया। बता दें कि हाल ही में प्रियंका को यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल में डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से नवाजा गया है। ऐसे में लगातार दो खिताब हासिल करने से प्रियंका के फैंस काफी खुश हैं।

Bollywood Actress Priyanka Chopra honoured at the Marrakech Film Festival
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

इस खास मौके की खुशी प्रियंका ने अपनी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी साझा की है। इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड सेरेमनी की तस्वीर साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, ' आज माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होकर गर्व महसूस कर रही हूं। इस सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद।' तस्वीर में प्रियंका गोल्डन रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

To think that my career started nearly 20 years ago is surreal. I am honored and proud to be recognized tonight at the Marrakesh Film Festival. Thank you, truly, to everyone who came out to Jemaa el Fna square. #Gratitude. Thank you @melitatoscan @festivaldufilmdemarrakech ❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Priyanka Chopra honoured at the Marrakech Film Festival
priyanka chopra - फोटो : priyanka chopra

बता दें कि इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा के अलावा अमेरिकन निर्देशक रॉबर्ट रेडफोर्ड, वेटरन फ्रेंच फिल्ममेकर बरट्रैंड तावेर्निएर और तीन दशक से मोरक्कन सिनेमा की स्टार रहीं मूना फत्तेउ को भी सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि जेमा एल फना स्क्वेयर में सम्मानित होने से पहले उन्हें यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल' में डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड मिला था। 

विज्ञापन
Bollywood Actress Priyanka Chopra honoured at the Marrakech Film Festival
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar - फोटो : file photo

बात प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी करियर की करें तो प्रियंका इस साल फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सर्राफ मुख्य किरदार में थे। वहीं खबरें हैं कि प्रियंका अब कृष की अगली सीरीज में नजर आ सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed