सब्सक्राइब करें

महिला को लात मार राखी बंधवाने वाले BJP विधायक पर भड़कीं रवीना, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 05 Jun 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Raveena Tandon reaction on BJP MLA Balram Thawani kicking a woman
Raveena Tandon and Balram Thawani - फोटो : file photo

बीते दिनों भाजपा विधायक ने महिला से मारपीट की थी। यह वीडियो काफी चर्चा में रहा। मामला बढ़ता देख भाजपा विधायक बलराम थवानी (Balram Thawani) ने महिला से माफी भी मांग ली। खास बात यह है कि भाजपा विधायक के माफी मांगते ही महिला ने उन्हें राखी भी बांध दी। महिला के इस कदम के बाद न केवल राजनीति गलियारे में हलचल मच गई बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इस पूरे वाकया को दो शब्दों में बयां किया।

Trending Videos
Bollywood actress Raveena Tandon reaction on BJP MLA Balram Thawani kicking a woman
nitu tejwani - फोटो : twitter

जिस महिला ने भाजपा विधायक के हाथ में राखी बांधी है उसका नाम नीतू तेजवानी है। नीतू एनसीपी की वार्ड प्रभारी हैं। नीतू अहमदाबाद जिले में स्थित अपने इलाके में पानी की आपूर्ति बहाल करवाने का अनुरोध लेकर विधायक के पास गई थीं। इसके बाद विधायक का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह महिला को लात से मार रहे थे। यह वीडियो चंद मिनटों में वायरल हो गया जिसके बाद विधायक को माफी मांगनी पड़ी। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Raveena Tandon reaction on BJP MLA Balram Thawani kicking a woman
raveena tandon

महिला से मारपीट के बाद उससे राखी बंधावने के वाकया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का रिएक्शन आया है। रवीना ने विधायक बलराम थवानी के हाथ पर राखी बांधती महिला की तस्वीर को ड्रामा बताया है। रवीना टंडन ने लिखा- 'ऐसा ड्रामा।' महिला से राखी बंधवाने के बाद भी भाजपा विधायक बलराम थवानी की मुसीबत अभी खत्म नहीं हुई है। इस पूरे मामले पर भाजपा ने विधायक को कारण बताओ नोटिस भेजा है।  
 



 

Bollywood actress Raveena Tandon reaction on BJP MLA Balram Thawani kicking a woman
नीतू तेजवानी, बलराम थवानी - फोटो : PTI

महिला नीतू तेजवानी ने संवाददाताओं को बताया कि विधायक ने उन्हें इतनी जोर से थप्पड़ मारा था कि वह नीचे गिर गईं और उसके बाद विधायक ने उन्हें लात से मारना शुरू किया। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने भाजपा विधायक के भाई किशोर थवानी (स्थानीय पार्षद) से नरोदा शहर में उनके क्षेत्र की पानी की आपूर्ति नहीं काटने को लेकर संपर्क किया था क्योंकि इसको बहाल करने के संबंध में कानूनी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि पार्षद ने भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था और उनकी पिटाई की थी।

विज्ञापन
Bollywood actress Raveena Tandon reaction on BJP MLA Balram Thawani kicking a woman
nitu tejwani - फोटो : twitter

नीतू तेजवानी ने बताया कि चार-पांच दिन तक जब इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह अहमदाबाद के मेघानी नगर क्षेत्र में विधायक कार्यालय में अन्य महिलाओं के साथ गईं। महिला ने बताया, 'विधायक उस समय कार्यालय में नहीं थे लेकिन उनके समर्थकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। हमने किशोर थवानी के विरोध में वहां नारे लगाए। जल्द ही बलराम भाई एक वाहन से वहां पहुंचे और बाहर आते ही उन्होंने मेरा मोबाइल फोन छीन लिया और मुझे जोर से थप्पड़ मारा। मैं नीचे गिर गई जिसके बाद उन्होंने मुझे लात से मारना शुरू किया।' 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed