{"_id":"64b7cd81428f986a1308023e","slug":"bollywood-actress-rhea-chakraborty-reaction-after-ncb-decision-to-not-to-challenge-bail-in-drugs-case-2023-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rhea: जमानत को चुनौती न देने के एनसीबी के फैसले पर रिया ने दी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rhea: जमानत को चुनौती न देने के एनसीबी के फैसले पर रिया ने दी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह रिया चक्रवर्ती को उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में दी गई जमानत को चुनौती नहीं देगी। एनसीबी के इस फैसले के बाद अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक फोटो साझा किया है, जिसे एनसीबी के फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा किया जिसमें फोटो में उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी और कैप्शन में आभार लिखा है। जैसे ही अभिनेत्री ने फोटो शेयर की यह इंटरनेट पर वायरल हो गई। इसे देखकर नेटिजन्स कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने एनसीबी के फैसले पर आभार जताया है।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह दिवंगत अभिनेता की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को दी गई जमानत को चुनौती नहीं दे रहा है। बता दें कि एनसीबी ने रिया पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27-ए के तहत आरोप लगाया था जो "अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के वित्तपोषण और उसे शरण देने" से संबंधित है। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने आदेश में बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा था कि ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे मुहैया कराने का मतलब यह नहीं है कि रिया चक्रवर्ती किसी अवैध तस्करी में शामिल थीं। अदालत ने यह भी कहा कि किसी को नशीली दवाओं के सेवन के लिए पैसे देने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने उन्हें ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।