फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG2: अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ की रिलीज डेट टली? गाने से तारीख हटाने पर बढ़ा सस्पेंस

Wed, 19 Jul 2023 05:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 19 Jul 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar film OMG 2 postponed Suspense increased after removing the date from the song
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फिल्म निर्माता- निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' साथ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिपोर्ट्स मुताबिक अब फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।


Raj Kundra: अब एक्टर बनने जा रहे हैं राज कुंद्रा, पोर्नोग्राफी केस पर बन रही फिल्म में निभाएंगे मुख्य किरदार

Akshay Kumar film OMG 2 postponed Suspense increased after removing the date from the song
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'ओएमजी 2' का गाना 'ऊंची ऊंची वादी में बसते हैं भोले शंकर' मंगलवार को रिलीज हुआ। इस गाने में रिलीज डेट 11 अगस्त के बजाय 'इस अगस्त' लिखा दिख रहा है। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म के मेकर्स अभी इस बात को लेकर पशोपेश में हैं कि फिल्म को कब रिलीज किया जाए।

Akshay Kumar film OMG 2 postponed Suspense increased after removing the date from the song
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जब से फिल्म 'ओएमजी 2' का पोस्टर और टीजर रिलीज हुआ है, तब से फिल्म को लेकर इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले हफ्ते फिल्म देखने के बाद सेंसर बोर्ड की एक्जामिनिंग कमेटी ने कथित रूप से फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया, जिसके बाद फिल्म को एक्जामिनिंग कमेटी के पास भेजा गया और कहा जा रहा है की फिल्म को 17 जुलाई को खुद सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी ने भी देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar film OMG 2 postponed Suspense increased after removing the date from the song
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट कब मिलेगा, यह  बात अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया जा सकता है। फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलता है, तो यह फिल्म के कुछ दृश्यों को काट कर मिलेगा। अगर फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलता है, तो परिवार के साथ बच्चे फिल्म नहीं देख सकते हैं, जिससे फिल्म को काफी नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar film OMG 2 postponed Suspense increased after removing the date from the song
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने का मतलब फिल्म को फैमिली और बच्चे नहीं देख सकते हैं। ऐसे में फिल्म को काफी नुकसान हो सकता है। फिल्म के मेकर इस बात पर विचार- विमर्श कर रहे हैं कि फिल्म को किस तरह से रिलीज किया जाए। लेकिन अभी तक फिल्म के रिलीज की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है और न ही सेंसर बोर्ड का मुंबई कार्यालय इस बारे में कुछ भी कहने को तैयार है।
Manoj Bajpayee: दोस्त के भिखारी बुलाने पर भी मनोज ने नहीं वापस किए पैसे, 50 रुपये लेकर दिल्ली आए थे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed