बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा न केवल अपनी पत्नी की वजह से चर्चा में रहते हैं, बल्कि वह उनके ऊपर लगे आरोपों के कारण भी सुर्खियां बटोरते हैं। राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में फंस चुका है, जिसके तहत उन पर बहुत सी अभिनेत्रियों ने तरह-तरह के आरोप लगाए थे। इस केस में उन्हें दो महीने तक जेल में रहना पड़ा था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। राज कुंद्रा से जुड़े इस हाई प्रोफाइल मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसकी वजह से उनकी काफी बदनामी भी हुई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि यह पूरा मामला सिनेमा के रंगीन पर्दे पर दिखाया जाएगा, जिसमें मुख्य भूमिका खुद राज कुंद्रा निभाएंगे।
Raj Kundra: अब एक्टर बनने जा रहे हैं राज कुंद्रा, पोर्नोग्राफी केस पर बन रही फिल्म में निभाएंगे मुख्य किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी केस में सजा के तौर काटी 63 दिनों की जेल 2021 में खूब लाइमलाइट में रही थी। जेल से बाहर आने के बाद भी राज कुंद्रा लोगों के सामने आने से परहेज करते थे, लेकिन अब कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि साल 2021 में हुए इस पूरे प्रकरण पर फिल्म बनाने की तैयारी की जा रही है। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो राज कुंद्रा की इस जेल यात्रा पर जल्द ही एक फिल्म बनेगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता राज के जीवन के आसपास की घटनाओं के साथ-साथ विवादों को सामने रखने के लिए एक फिल्म बनाने की तैयारी की जा रही है।
एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आगामी फिल्म आर्थर रोड जेल में राज कुंद्रा द्वारा काटी गई सजा के दौरान उनके अनुभव को दर्शकों के सामने पेश करेगी। दरअसल, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राज खुद फिल्म में अभिनय करेंगे और प्रोडक्शन से लेकर स्क्रिप्टिंग तक में अपना योगदान देंगे। जहां इस खबर में बिजनेसमैन के अभिनेता बनने की बात की जा रही है, वहीं अभी फिल्म के निर्देशन की कमान किसके हाथ में दी जाएगी इसका खुलासा नहीं किया गया है। कथित तौर पर, फिल्म पर फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन में है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी।
बता दें, राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और सितंबर में जमानत दे दी गई थी। उन पर भारतीय दंड संहिता, महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (रोकथाम) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इतना ही नहीं शर्लिन चोपड़ा से लेकर फ्लोरा सैनी जैसी कई अभिनेत्रियों ने राज कुंद्रा पर आरोप भी लगाए थे। जुलाई 2021 में गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए थे। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।
अपनी गिरफ्तारी के बाद से जब भी राज सार्वजनिक रूप से बाहर निकलते हैं तो उन्हें अक्सर फेस मास्क और हुडी से अपना चेहरा ढंकते हुए देखा जाता है। शिल्पा ने भी इस मामले पर कमेंट करने से परहेज किया है। दोनों ही पैपराजी के सामने इस मामले पर चुप्पी साधे रहते हैं। शिल्पा कभी-कभी अपने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं।