मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा की दुनिया में पिछले तीन दशक से भी ज्यादा का समय बिता चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर, गुलमोहर, सत्या, शूल ये कुछ ऐसी फिल्में हैं, जो कल्ट सिनेमा का उदाहरण हैं। इन फिल्मों में मनोज बाजपेयी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया है। अब हाल ही में, अभिनेता ने खुलासा किया है कि जब वह पहली बार दिल्ली आए थे तो दोस्त से 50 रुपये उधार लेकर आए थे।
Manoj Bajpayee: दोस्त के भिखारी बुलाने पर भी मनोज ने नहीं वापस किए पैसे, 50 रुपये लेकर दिल्ली आए थे अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज बाजपेयी बिहार के एक छोटे से शहर में पले-बढ़े थे। कॉलेज से पहले अभिनेता ने कभी भी किसी बड़े शहर में कदम नहीं रखा था। मनोज ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि 12वीं कक्षा की परीक्षा देने के बाद उन्होंने दिल्ली जाने का प्लान किया और यह प्लान किसी काम की वजह से नहीं बल्कि अपने दोस्त की वजह से किया था।
Vijay Deverakonda: सामंथा के साथ रोमांटिक हुए विजय देवरकोंडा, साझा किया फिल्म 'कुशी' से जुड़ा वीडियो
मनोज ने इंटरव्यू में कहा, ‘बचपन का एक दोस्त दिल्ली जा रहा था। उसने कहा कि उसे दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल जाएगा। मैंने कहा मुझे भी साथ ले चलो। उसने पूछा, क्या तुम्हारे पास पैसे हैं? मैंने कहा कि मुझे नहीं पता कि पिताजी मुझे कितने पैसे देंगे।’ मनोज ने यह भी बताया कि वह उस वक्त इतने भोले थे कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि दिल्ली जाने के लिए टिकट रिजर्वेशन की जरूरत पड़ेगी।
The Marvels: मार्वल स्टूडियोज ने शेयर किया 'द मार्वल्स' का नया लुक, दमदार अवतार में नजर आईं ये अभिनेत्रियां
जब मनोज ने अपने दोस्त से पूछा कि एक टिकट की कीमत कितनी होगी तो उन्हें पता चला कि इसकी कीमत 50 रुपये होगी। अभिनेता ने बताया कि उस समय उनके पास अपने दोस्त को वापस देने के लिए पैसे नहीं थे। अभिनेता ने हंसते हुए कहा, ‘मैंने अपने दोस्त से कहा कि कृपया अभी मेरे लिए पैसे दे दो। मैं इसे आपको बाद में लौटा दूंगा।’
Project K: अमेरिका में ‘प्रोजेक्ट के’ टीम के साथ नहीं दिखेंगी दीपिका, यूनियन के साथियों का साथ देने का फैसला
अभिनेता ने आगे कहा कि उनके दोस्त ने बाद में उन्हें कहना शुरू कर दिया कि भिखमंगा आदमी। यह बता तू मेरे पैसे कब चुकाएगा? तू पंडित है तो तुझे दान कर दिया मैंने। हालांकि, अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अभी तक अपने दोस्त के पैसे वापस नहीं दिए हैं।