फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Films जवान से लेकर प्रोजेक्ट के तक इन फिल्मों में दिखेगा साउथ-नॉर्थ सितारों का कॉम्बो, लिस्ट है लंबी

Wed, 19 Jul 2023 04:07 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 19 Jul 2023 04:07 PM IST
सार

'जवान' से लेकर फिल्म 'प्रोजेक्ट के' तक में नॉर्थ-साउथ सितारों का कॉम्बो देखने को मिलने वाला है। इन स्टार्स के मिलन मात्र को देखने के लिए फैंस का उत्साह हाई है।
 

विज्ञापन
Bollywood South Stars Combo Seen In These Upcoming Movies Jawaan War 2 Leo KGF 3
साउथ-बॉलीवुड स्टार्स का कॉम्बो - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा की अलग-अलग इंडस्ट्री अब एकजुट होती नजर आ रही है। जहां पहले हिंदी सिनेमा का नॉर्थ में बोलबाला था, और दक्षिण सिनेमा का साउथ में बोलबाला था। अब यह दायरा बढ़ता जा रहा है। साउथ स्टार्स को नॉर्थ में काफी सराहा जा रहा है। साथ ही नॉर्थ की फिल्में साउथ बेल्ट में भी खूब धमाल मचा रही हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड सितारे अपना साउथ डेब्यू और साउथ स्टार्स अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। अब तक कई बड़े-बड़े स्टार्स को दूसरी इंडस्ट्री में डेब्यू कर धूम मचाते देखा जा चुका है। तो चलिए आज हम उन साउथ और नॉर्थ स्टार्स के नाम जान लेते हैं, जो एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। इस तरह साउथ और नॉर्थ स्टार के कॉम्बो को बड़े पर्दे पर देखना बेहद दिलचस्प होगा। 

Bollywood South Stars Combo Seen In These Upcoming Movies Jawaan War 2 Leo KGF 3
वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' का सीक्वल 'वॉर 2' लंबे वक्त से सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का एलान करते हुए यह बताया गया कि इसमें ऋतिक रोशन के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। 'वॉर 2' का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद करेंगे, जो इस वक्त फिल्म 'फाइटर' पर काम कर रहे हैं। 'वॉर 2' से कियारा आडवाणी के जुड़ने की भी खबरें सामने आ चुकी हैं।  

Bollywood South Stars Combo Seen In These Upcoming Movies Jawaan War 2 Leo KGF 3
केजीएफ 3 - फोटो : सोशल मीडिया

यश अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' की अपार सफलता के बाद इसकी अगली कड़ी 'केजीएफ 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट की मानें तो, पैन इंडिया स्टार यश वर्ष 2025 में 'केजीएफ 3' की शूटिंग शुरू करेंगे, और मूवी वर्ष 2026 में रिलीज होगी। जानकारी के अनुसार, 'केजीएफ 3' में 70 के दशक का अंत और 80 के दशक की शुरुआत दिखाई जाएगी। मूवी के तीसरे पार्ट में भी रवीना टंडन और संजय दत्त होंगे। 

Jimmy Shergill: 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में पहले मुझे ही मिला था मुन्ना का किरदार, लेकिन फिर संजय दत्त आए और...

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood South Stars Combo Seen In These Upcoming Movies Jawaan War 2 Leo KGF 3
देवरा - फोटो : सोशल मीडिया

जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियों में है। 'देवरा' जूनियर एनटीआर के करियर की 30वीं फिल्म होने जा रही है। इस मूवी का डायरेक्शन कोराटाला शिवा कर रहे हैं। इस मूवी से बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर अपना साउथ डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, इस फ्रेश जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा बेताब हैं। 

Blood Bank Case: ब्लड बैंक मामले में साउथ अभिनेता राजशेखर-जीविता को एक साल की सजा, जुर्माना भी लगाया गया

विज्ञापन
Bollywood South Stars Combo Seen In These Upcoming Movies Jawaan War 2 Leo KGF 3
लियो - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार दलपति विजय इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट की मानें तो, 'लियो' एक्टर की आखिरी फिल्म होने जा रही है। इसके बाद उनके राजनीति में शामिल होने की संभावनाएं हैं। मूवी को लेकर फैंस का उत्साह हाई है। साथ ही लोग इससे जुड़े हर एक अपडेट पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बन रही 'लियो' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। 

Priya Prakash: 'बेहतर होने की कोशिश कर रही हूं', शुरुआती असफलताओं पर बोलीं 'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश वारियर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed