फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actors: असल जिंदगी में ब्रांडेड कपड़ों को तवज्जो नहीं देते ये एक्टर्स, लिस्ट में शामिल बड़े-बड़े नाम

Wed, 19 Jul 2023 04:03 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 19 Jul 2023 04:03 PM IST
सार

पर्दे पर बेहद स्टाइलिश दिखने वाले ये बॉलीवुड एक्टर्स रियल लाइफ में सिंपल ड्रेसिंग सेंस फॉलो करते हैं। साथ ही ब्रांडेड कपड़ों को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Actors Celebs Who Do not Wear Branded Clothes from Nawazuddin Siddiqui to Sunny Deol
इन सितारों पर नहीं ब्रांड का खुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार्स अपने फैंस को इस हद तक आकर्षित करते हैं कि वह उनके हेयरस्टाइल से लेकर ब्यूटी ब्रांड तक को बखूबी फॉलो करते हैं। फैंस अपने चहेते स्टार्स के जरिए किए जाने वाले विज्ञापन को खासा तवज्जों देते हैं, और उन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। क्रीम से लेकर लिप्स्टिक तक, और घड़ी से लेकर कपड़ों के ब्रांड तक इनकी मार्केंटिंग वैल्यू को बढ़ाने के लिए कंपनी के मालिक नामचीन हस्तियों के चेहरों के जरिए लोगों को लुभाते हैं। वहीं, सेलेब्स पर्दे पर अक्सर स्टाइलिश बनकर लोगों का खासा ध्यान आकर्षित करते हैं। स्टार्स के आउटफिट को लेकर अक्सर खबरें आती हैं कि किसी ने किसी ब्रांड का लाख रुपये का कपड़ा पहना, तो किसी ने हजारों की ड्रेस में जलवा बिखेरा। हालांकि, पर्दे पर स्टाइलिश दिखने वाले कुछ एक्टर्स रियल लाइफ में सिंपल रहना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं ये ब्रांडेड कपड़ों के अलावा सस्ते और कम्फर्टेबल कपड़ों को चुनते हैं। कुछ एक्टर्स तो पटरी तक से भी कपड़े खरीदकर उन्हें पहनने की बात कबूल कर चुके हैं। आइए इन एक्टर्स की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-

Bollywood Actors Celebs Who Do not Wear Branded Clothes from Nawazuddin Siddiqui to Sunny Deol
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से लेकर सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' तक में अपने अलग-अलग किरदार से दर्शकों का दिल चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी दिल से बिल्कुल देसी हैं। एक्टर रियल लाइफ में ज्यादा चमक-धमक पसंद नहीं करते हैं। नवाज ने रियल लाइफ में साधारण जीवन और साधारण पहनावे से ही अपनी पहचान बनाई है। आज नवाज जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। हालांकि, इस मुकाम पर पहुंच चुके नवाज आज भी कहते सुने जाते हैं कि हम कितने ही बड़े क्यों न हो जाए, लेकिन हमें अपना कल नहीं भूलना चाहिए। नवाज इस बात पर बखूबी अमल करते हैं, और साधारण लाइफस्टाइल ही फॉलो करते हैं। 

Bollywood Actors Celebs Who Do not Wear Branded Clothes from Nawazuddin Siddiqui to Sunny Deol
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहतरीन अभिनय के दम पर अपनी अलग पहचान बना चुके राजकुमार राव के पास आज सबकुछ है। बावजूद इसके भी राजकुमार जमीन से जुड़े हुए हैं। मौजूदा समय में भी एक्टर उसी ड्रेसिंग सेंस को फॉलो करते हैं, जिसमें उन्हें आराम महसूस होता है। एक्टर के मुताबिक, कपड़ा चाहे सस्ता हो या महंगा, उसमें आराम मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Celebs Who Do not Wear Branded Clothes from Nawazuddin Siddiqui to Sunny Deol
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में जल्द 'गदर 2' में नजर आने वाले एक्टर सनी देओल का भी नाम शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, सनी न ही रील और न ही रियल लाइफ में कपड़ों पर ज्यादा पैसे खर्च करना पसंद करते हैं। सनी केवल उन कपड़ों और ड्रेसिंग स्टाइल को तवज्जो देते हैं, जो उनके सादगी भरे जीवन पर चार चांद लगाता है। 

Project K: सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के लिए अमेरिका पहुंचे प्रभास-राणा, टीजर रिलीज को लेकर फैंस अभी से बेताब

विज्ञापन
Bollywood Actors Celebs Who Do not Wear Branded Clothes from Nawazuddin Siddiqui to Sunny Deol
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सीरियल किसर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मूवी में एक्टर को विलेन के किरदार में देखा जाएगा। पर्दे पर बेहद स्टाइलिश नजर आने वाले इमरान रियल लाइफ में सादगी भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। इमरान को लेकर यह रिपोर्ट है कि उन्हें अगर सड़क किनारे लगी दुकान से भी कोई कपड़ा पसंद आता है, तो वह उसे खरीद लेते हैं। 

#VD18: इस तमिल फिल्म की रीमेक होगी वरुण धवन की एक्शन फिल्म, तेलुगु रीमेक की शूटिंग पवन कल्याण के साथ शुरू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed