हिंदी सिनेमा का भले हाल के दिनों में साउथ सिनेमा की रीमेक को लेकर बहुत अच्छा रिकॉर्ड न रहा हो लेकिन शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ बना रहे एटली को अब भी भरोसा है कि अगर साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक हिंदीभाषी दर्शकों की अपेक्षाओं के अनुसार बने तो मामला जम सकता है। इसीलिए, अभिनेता वरुण धवन की जिस फिल्म की उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने घोषणा की है, उसके लिए उन्होंने वही कहानी चुनी है जिस कहानी पर वह साल 2016 में साउथ के सुपर सितारे विजय के साथ फिल्म बना चुके हैं।
#VD18: इस तमिल फिल्म की रीमेक होगी वरुण धवन की एक्शन फिल्म, तेलुगु रीमेक की शूटिंग पवन कल्याण के साथ शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमर उजाला’ ने मंगलवार को ही बताया था कि वरुण धवन जल्द ही जिस फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, उसके लिए साउथ सिनेमा की चर्चित हीरोइन कीर्ति सुरेश का नाम फाइनल हो गया है। फिल्म की शूटिंग से पहले की तैयारियों के लिए कीर्ति मंगलवार को ही मुंबई पहुंच चुकी हैं। फिल्म में अभी एक हीरोइन का चयन और बाकी है। ताजा जानकारी ये है कि वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई एक तमिल फिल्म की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।
सात साल पहले बतौर निर्देशक एटली ने तमिल अभिनेता विजय के साथ फिल्म ‘थेरी’ बनाई थी। इस फिल्म की कहानी भी एटली की थी और इसका निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया था। इसी फिल्म की रीमेक अब वरुण धवन की ये अगली फिल्म होगी। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही इस फिल्म का बजट तब 75 करोड़ रुपये था और इस फिल्म में विजय के साथ सामंथा प्रभु ने लीड रोल किया था। फिल्म में दूसरी हीरोइन के तौर पर एमी जैकसन ने एक खास किरदार निभाया था।
TMKOC: तारक मेहता में छह साल बाद होगी दयाबेन की वापसी? जानें कब तक लौट सकती हैं दिशा वकानी
वीडी18 के नाम से घोषित हुई वरुण धवन की फिल्म ‘थेरी’ की आधिकारिक रीमेक है और इसकी शूटिंग अगले महीने से मुंबई मे प्रस्तावित है। फिल्म की तेलुगु रीमेक इन दिनों ‘उस्ताद भगत सिंह’ के नाम से बन रही है जिसमें अभिनेता पवन कल्याण तमिल फिल्म में विजय द्वारा अभिनीत किरदार कर रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक सार्वजनिक हो चुका है।
Blood Bank Case: ब्लड बैंक मामले में साउथ अभिनेता राजशेखर-जीविता को एक साल की सजा, जुर्माना भी लगाया गया
वरुण धवन की सिनेमाघरों में रिलीज पिछली फिल्म ‘भेड़िया’ फ्लॉप रही थी। इस हफ्ते उनकी जान्हवी कपूर के साथ नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘बवाल’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह इतिहास के एक अध्यापक के रूप मे नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा स्टारर सीरीज ‘सिटाडेल’ के फ्लॉप होने के बाद इस कहानी में हालांकि दर्शकों को खास दिलचस्पी नहीं बची है लेकिन इसके हिंदी संस्करण में वरुण धवन और समांथा प्रभु की जोड़ी को लेकर लोगों में उत्सुकता बाकी है।
Jimmy Shergill: 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में पहले मुझे ही मिला था मुन्ना का किरदार, लेकिन फिर संजय दत्त आए और...