{"_id":"5cb8809dbdec2214577e8e62","slug":"bollywood-actress-samajwadi-party-candidate-poonam-sinha-is-more-rich-as-compare-to-shatrughan-sinha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद भी पति शत्रुघ्न से ज्यादा पैसे वाली हैं पूनम, नामांकन में दिखाया सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद भी पति शत्रुघ्न से ज्यादा पैसे वाली हैं पूनम, नामांकन में दिखाया सबूत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Poonam Sinha and Shatrughan Sinha
- फोटो : social media
Link Copied
पूनम सिन्हा का नाम बॉलीवुड की फ्लॉप एक्ट्रेस में शुमार है। लोकसभा चुनाव 2019 में पूनम राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रही हैं। पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से चुनाव मैदान में उतरी हैं। जहां पर उनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह से होगा। राजनीति के मैदान में पूनम सिन्हा की भले ही यह शुरुआत हो लेकिन उनके पति और मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीति से काफी लंबा नाता रहा है।
Trending Videos
2 of 4
Poonam Sinha and Shatrughan Sinha
- फोटो : twitter
खास बात यह है कि पूनम ने जहां सपा का दामन थामा तो वहीं शत्रुघ्न ने हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था। शत्रुघ्न की तरह पूनम का बॉलीवुड में लंबा सफर नहीं रहा लेकिन संपत्ति के मामले में वह उनसे दो कदम आगे हैं। तो चलिए आपको पूनम और शत्रुघ्न की संपत्ति के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Shatrughan Sinha and Poonam Sinha
- फोटो : twitter
पूनम सिन्हा फिल्म एक्टर और सांसद पति शत्रुघ्न सिन्हा से ज्यादा पैसे वाली हैं इस बात का सबूत इन आंकड़ों से लगा सकते हैं। पूनम सिन्हा की आय 1,32,34,390 है जबकि शत्रुघ्न सिन्हा की 63,47,230 है। इतना ही नहीं पूनम सिन्हा के पास शत्रुघ्न सिन्हा से ज्यादा कैश है। पूनम सिन्हा के पास 5,95,366 नकद जबकि शत्रुघ्न सिन्हा के पास 4,58,232 रुपये नकद हैं।
4 of 4
Shatrughan Sinha and Poonam Sinha
- फोटो : twitter
बैंक में भी शत्रुघ्न सिन्हा से ज्यादा पूनम सिन्हा की जमा पूंजी है। पूनम सिन्हा के बैंक में 10,68,69,994 जबकि शत्रुघ्न सिन्हा के बैंक खातों में 2,74,41,492 की पूंजी है। अचल संपत्ति की बात करें तो शत्रुघ्न सिन्हा के पास पूनम सिन्हा से ज्यादा है। कुल अचल संपत्ति पूनम सिन्हा के पास 62,65,14,140 जबकि शत्रुघ्न सिन्हा के पास 1,03,61,76,600 है। सपंति का यह ब्योरा पूनम सिन्हा ने नामांकन के समय दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।