बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने ट्रोलर्स से अपने पति जावेद अख्तर का बचाव करते हुए उनसे शांत रहने को कहा। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्विटर पर अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में शशि थरूर एक समारोह में किशोर कुमार एक गाना गाते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस वीडियो के सामने आते ही गीतकार जावेद अख्तर ने उनके कुछ हिंदी शब्दों के उच्चारण का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद से ट्विटर पर लोग उन्हें आड़े हाथों ले रहे थे।
बॉलीवुड: जावेद अख्तर के बचाव में आईं शबाना आजमी, शशि थरूर के गाने पर टिप्पणी को बताया मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशि थरूर ने शेयर किया वीडियो
इससे पहले शशि थरूर ने हिंदी क्लासिक गाना गाते हुए खुद का वीडियो शेयर करते हुए ने कहा कि यह 'अनरिहर्सल और शौकिया' था। उन्होंने बताया कि “सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति के लिए दूरदर्शन श्रीनगर द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मुझे सदस्यों के लिए गाने के लिए राजी किया गया। बिना किसी अभ्यास और शौकिया तौर पर गाए इस गाने का आनंद लें। वहीं, शशि के ट्वीट का जवाब देते हुए जावेद ने लिखा, 'वाह! हमारे पास हिंदी में भी लगभग ऐसा ही एक गाना है।"
After the cultural programme by Doordarshan Srinagar for the Parliamentary Standing Committee on Information Technology, I was persuaded to sing for the Members. Unrehearsed and amateur but do enjoy! pic.twitter.com/QDT4dwC6or
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) September 6, 2021
पहले भी पति का बचाव कर चुकीं शबाना
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शबाना जावेद के बचाव में सामने आईं हो। इससे पहले पिछले साल, जब एक ट्विटर यूजर ने सुझाव दिया कि वह रिचर्ड डॉकिन्स अवार्ड 2020 के प्राप्तकर्ता नहीं थे, बल्कि केवल एक नामांकित व्यक्ति थे, तो उन्होंने इसे 'बेतुका दावा' बताया था।
द एम्पायर में नजर आईं थी एक्ट्रेस
वर्कफ्रंट की बात करें तो शबाना हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार की ऐतिहासिक फिक्शन सीरीज द एम्पायर में नजर आईं थी। यह सीरीज मुगल साम्राज्य के उदय पर आधारित थी। शो में कुणाल कपूर, दृष्टि धामी, डिनो मोरिया और राहुल देव भी मुख्य किरदार में थे।
शीर कोरमा में दिखेंगी शबाना
इसके अलावा शबाना जल्द ही शीर कोरमा नामक एक लघु फिल्म में दिखाई देंगी, जिसमें दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर भी साथ होंगी। फराज आरिफ अंसारी द्वारा निर्देशित समलैंगिक प्रेम कहानी को विश्व स्तर पर कई फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया गया है, हालांकि, यह अभी तक भारत में रिलीज नहीं हुई है।