फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आंखों ही आंखों में इशारा' कर मशहूर हुईं थीं शकीला, शादी के बाद छोड़ी फिल्मी दुनिया

Wed, 01 Jan 2020 02:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 01 Jan 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Shakila Biography, Life, Family On Her Birth Anniversary
shakila - फोटो : Twitter

50 और 60 के दशक में शकीला ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री शकीला की आज जयंती है। शकीला को असली पहचान गुरुदत्त की फिल्म 'आर पार' के मशहूर गाने 'बाबूजी धीरे चलना' के जरिए मिली। शकीला का ताल्लुक अफगानिस्तान और ईरान के शाही खानदान से था। उनका असली नाम बादशाह जहां था। शकीला के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Bollywood actress Shakila Biography, Life, Family On Her Birth Anniversary
शकीला - फोटो : Twitter

शकीला का पालन पोषण उनकी बुआ फिरोजा बेगम ने किया था। फिल्मों की तरफ उनका रूझान भी बुआ की वजह से ही आया। शकीला अपनी बुआ के साथ फिल्में देखने जाया करती थीं। इस के बाद ही उनका झुकाव सिनेमा की तरफ हुआ। शकीला ने 1950 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'दास्तान' से अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

Bollywood actress Shakila Biography, Life, Family On Her Birth Anniversary
शकीला - फोटो : Twitter

दास्तान के बाद शकीला ने गुमास्ता, खूबसूरत, राजरानी दमयंती, सलोनी, सिंदबाद द सेलर, आगोश और अरमान में बतौर बाल कलाकार अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने 1953 में फिल्म 'मदमस्त' में बतौर लीड अभिनेत्री काम किया। अलीबाबा और चालिस चोर के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Shakila Biography, Life, Family On Her Birth Anniversary
शकीला - फोटो : Twitter

शकीला ने 14 साल के अपने करियर में कुल 72 फिल्मों में अभिनय किया है। शकीला ने एनआरआई बिजनेसमैन जॉनी बार्बर से शादी की। 1963 में बॉलीवुड इंडस्ट्री से अलविदा कहने के बाद वे पति के साथ यूके शिफ्ट हो गई थीं और 20 सितंबर, 2017 को 82 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed