कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते लॉकडाउन को भी 3 ई तक बढ़ा दिया गया है। कोरोना वायरस की शुरुआत से ही लोगों को एहतियात के तौर पर मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। लेकिन इन सबी चीजों की बढ़ती डिमांड के चलते स्टॉक में भी कमी आ रही है। लेकिन अभिनेत्री विद्या बालन ने इस मुश्किल से बचने का एक आसान तरीका बताया है। जिससे आप मास्क को आसानी से घर पर ही बना सकते हैं।
VIDEO: विद्या बालन ने ब्लाउज पीस और रबर बैंड से सिखाया मास्क बनाना, कहा- 'अपना देश अपना मास्क'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दुकानों में मास्क खत्म हो जाने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस परेशानी से आपको निजात दिला रही हैं अभिनेत्री विद्या बालन। विद्या लोगों को घर पर ही रखे सामान जैसे ब्लाउज पीस, पुरानी साड़ी या कोई भी कपड़े से फेस मास्क बनाना सिखा रही हैं। विद्या ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो साझा किया है इस वीडियो को देखकर आप भी आसानी से मास्क बनाना सीख सकते हैं।
विद्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक ट्यूटोरियल वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में विद्या बिलाउज पीस और दो रबर बैंड से मास्ट बनाना सिखा रही हैं। विद्या को ये होम मेड मास्क बनाने का तरीका बड़ा ही आसान है। इसके साथ विद्या ने ये भी बताया कि लोग दुपट्टा, पुरानी साड़ी, ब्लाउज पीस किसी का भी इस्तेमाल इस मास्क को बनाने के लिए कर सकते हैं। वीडियो के अंत में विद्या फैन्स से कहती हैं 'अपना देश अपना मास्क'।
A post shared by Vidya Balan (@balanvidya) on
विद्या के इस वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैन्स इस वीडियो ट्यूटोरियल के लिए विद्या बालन का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। कई यूजर्स को विद्या का ये आइडिया काफी पंसद आ रहा है। जिसकी फैन्स दिल खोलकर तारीफें भी कर रहे हैं।
बात करें विद्या के वर्कफ्रंट की तो गणितज्ञ शकुंतला देवी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में विद्या शकुंतला देवी का किरदार निभाने वाली हैं। हाल ही में कुछ समय पहले फिल्म का पोस्टर भी सामने आया था जिसमें विद्या हुबहू शकुंतला देवी की तरह नजर आ रही थीं। वहीं इससे पहले विद्या अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आई थीं।