फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पति विराट को देख चिल्लाईं अनुष्का- 'ऐ कोहली.. कोहली', बॉलीवुड सितारों ने ऐसे किया रिएक्ट

Sun, 19 Apr 2020 10:23 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 19 Apr 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Bollywood celebs reaction on Anushka Sharma and Virat Kohli latest Instagram video
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media

देश में लॉकडाउन के चलते सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। इस लिस्ट में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली का नाम भी शामिल है। न सिर्फ विराट- अनुष्का सोशल मीडिया पर अपने फैंस को समझाइश दे रहे हैं बल्कि साथ ही साथ उनका भरपूर मनोरंजन भी कर रहे हैं।

Bollywood celebs reaction on Anushka Sharma and Virat Kohli latest Instagram video
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में अनुष्का और विराट दोनों नजर आ रहे थे। अनुष्का वीडियो में चिल्लाते हुए कहती हैं, ' ऐ कोहली... कोहली चौका मार ना, चौका.. क्या कर रहा है... ऐ कोहली चौका मार।' अनुष्का के इतना कहने के बाद वीडियो में विराट नजर आते हैं जो बड़े ही अजीबो गरीब हावभाव देते हैं।

Bollywood celebs reaction on Anushka Sharma and Virat Kohli latest Instagram video
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा था, 'मुझे लगा वो क्रिकेट के मैदान को मिस कर रहे होंगे। साथ ही लाखों फैंस को भी जो उन्हें खूब प्यार देते हैं। वो जरूर एक खास तरह के फैंस को मिस कर रहे होंगे इसलिए घर बैठे मैंने खुद इस अनुभव का मौका दिया।'

View this post on Instagram

I thought he must be missing being on the field. Along with the love he gets from millions of fans, he must be especially missing this one particular type of fan too. So I gave him the experience 😜😂🏏

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebs reaction on Anushka Sharma and Virat Kohli latest Instagram video
Virat Kohli and Anushka - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

अनुष्का शर्मा के इस वीडियो को करीब एक करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं करीब 68 हजार लोग इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं। इन कमेंट्स की लिस्ट में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं जो इसे काफी पसंद कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, मलाइका, जरीन खान सहित कई सितारे कमेंट कर चुके हैं।

विज्ञापन
Bollywood celebs reaction on Anushka Sharma and Virat Kohli latest Instagram video
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को अलावा भी सोशल मीडिया पर विराट- अनुष्का के कई फोटोज और वीडियोज हाल ही में वायरल हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही अनुष्का ने विराट कोहली को हेयरकट दिया था। याद दिला दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में पीएम केयर्स और सीएम केयर्स फंड में तीन करोड़ रुपये से आर्थिक सहायता की थी। फैंस ने उस वक्त भी दोनों की जमकर तारीफ की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed