फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

45 साल में कितनी बदल गईं संजीव कुमार की ये हीरोइन, हालत बिगड़ते ही पहुंचीं वेंटिलेटर पर

Sun, 11 Aug 2019 05:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 11 Aug 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Vidya Sinha put on ventilation In 45 years huge transformation in look
Vidya Sinha - फोटो : file photo

'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए' जैसी सुपरहिट गाने में नजर आने वाली अभिनेत्री तो आपको जरूर याद होंगी। इस गाने में संजीव कुमार के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री विद्या सिन्हा (Vidya Sinha) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। 90 के दशक में अपनी सुंदरता और अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। विद्या सिन्हा इस वक्त मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 45 साल पहले विद्या ने सिनेमाजगत में करियर की शुरुआत की थी। तस्वीरों में देखिए इतने लंबे वक्त में अभिनेत्री के लुक में कितना बदलाव आया है।

Bollywood actress Vidya Sinha put on ventilation In 45 years huge transformation in look
Vidya Sinha - फोटो : file photo

विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मों और टीवी में आने से पहले विद्या मॉडलिंग किया करती थीं। यहां तक कि मिस बॉम्बे भी रह चुकी हैं। इस तस्वीर में विद्या सिन्हा खिलखिलाते हुए नजर आ रही हैं। 

यह भी पढ़ें:- 90 के दशक की अभिनेत्री विद्या सिन्हा के फैंस के लिए बुरी खबर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा

Bollywood actress Vidya Sinha put on ventilation In 45 years huge transformation in look
Vidya Sinha - फोटो : file photo

विद्या सिन्हा कई सारी फिल्में की। इन फिल्मों में 'रजनीगंधा', 'हवस', 'छोटी सी बात', 'मेरा जीवन', 'इनकार', 'जीवन मुक्त', 'किताब', 'पति पत्नी और वो', 'तुम्हारे लिए', 'सबूत' जैसी कई फिल्में की।

यह भी पढ़ें:- जॉन अब्राहम बोले- 100% सेक्युलर नहीं है बॉलीवुड, दुनिया दो गुटों में बंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Vidya Sinha put on ventilation In 45 years huge transformation in look
Vidya Sinha - फोटो : file photo

फिल्मों के अलावा विद्या ने कई टीवी सीरियल में भी काम किया। इन सीरियल्स में 'काव्यांजलि', 'जारा', 'नीम नीम शहद शहद', 'कुबूल है', 'इश्क का रंग सफेद' और 'चंद्र नंदिनी' शामिल है। 74 साल की विद्या सिन्हा के लुक में समय के साथ काफी बदलाव आया। पहले की और अब की तस्वीरों में विद्या के लुक में बदलाव साफ देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- अफेयर की अफवाह पर फूटा नेहा कक्कड़ का गुस्सा, बोलीं- इतना बुरा मत महसूस करवाओ कि...

विज्ञापन
Bollywood actress Vidya Sinha put on ventilation In 45 years huge transformation in look
Vidya Sinha - फोटो : file photo

फिलहाल विद्या सिन्हा की तबीयत खराब है।इस बात की जानकारी स्पॉट ब्वॉय ने अपनी रिपोर्ट में की है। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री को दिल और फेफड़ों से संबंधित समस्या है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं आई है। विद्या को फेफड़ों से जुड़ी समस्या कुछ वक्त पहले हुई थी वहीं दिल से संबंधित बीमारी के बारे में हाल ही में पता चला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed