बॉलीवुड में ऐसे कलाकारों की कमी नहीं हैं जिनके परिवार का फिल्मी दुनिया से कोई संबंध नहीं है लेकिन अपने दम पर पहचान बनाने में कामयाब रहे। वहीं कई कलाकारों को अभिनय कला विरासत में मिली। उन्हें दर्शकों ने उनकी अदाकारी की वजह से काफी पसंद किया। इन सब के बीच हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ताल्लुक राजा महाराजाओं के परिवार से है और उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में पहचान बनाई।
राजा महाराजाओं के परिवार से संबंध रखती हैं ये अभिनेत्रियां, जीती हैं नवाबों जैसी ठाठ की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहिना कुमारी
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री मोहिना कुमारी रीवा की राजकुमारी हैं। मोहिना, महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। उन्होंने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की है। मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं। शादी के बाद मोहिना ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है।
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी दो शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक हैं मोहम्मद साहेल अकबर हैदरी और दूसरे वानापार्थी परिवार के पूर्व राजा जे रामेश्वर राव। अदिति, अकबर हैदरी की पड़पोती हैं। अदिति के नाना जे रामेश्वर राव तेलंगाना के वानापर्थी के राजा थे। वो आमिर खान की पत्नी किरण राव की कजिन भी हैं।
सोहा अली खान
सोहा अली खान पटौदी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उनके पूर्वज भोपाल के पटौदी रियासत के नवाब थे। सैफ और सोहा के पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान तो थे ही, साथ ही भोपाल के नवाब भी थे।
भाग्यश्री
भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली राजघराने से संबंध रखती हैं। उनके पिता श्रीमंत राजा विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन राजा थे। भाग्यश्री का पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है।