सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput death case) में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। ऐसे में अब इस केस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुबह 11 बजे फैसला सुनाएगा।
रिया चक्रवर्ती की याचिका पर आज आएगा फैसला और यौन शोषण मामले में महेश भट्ट ने दिया बयान, पांच खबरें
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सुशांत की बहन प्रियंका ने नशे में रिया को गलत तरीके से छुआ था। इसके साथ ही रिया जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं। रिया की तरफ से लगाए गए आरोपों पर अब सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने जवाब दिया है।
रिया के आरोपों पर सुशांत के परिवार के वकील, 'लटककर मरना होता तो वह स्टूल पर चढ़कर ऐसा करता'
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक हमेशा चर्चा में बना रहते हैं। 30 जुलाई को नताशा ने बेटे को जन्म दिया था। अब हार्दिक भी आईपीएल 2020 खेलने के लिए विदेश रवाना हो चुके हैं। हाल ही में नताशा ने हार्दिक को याद करते हुए उनके साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर साझा की थी। लेकिन इंस्टाग्राम ने उनकी इस तस्वीर को डिलीट कर दिया। इस बात पर नताशा बुरी तरह भड़क गईं।
इंस्टाग्राम ने डिलीट की हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की तस्वीर, अभिनेत्री ने जताई नाराजगी
करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताया था। उन्होंने कहा था कि वो कार्तिक के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। इसके बाद कार्तिक और सारा ने एक साथ फिल्म लव आजकल 2 में साथ काम किया। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। इस बीच ऐसी भी खबरें आईं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे लेकर कहा जाने लगा कि अब कार्तिक और सारा के रिश्ते में दरार आ गई है।
क्या कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के रिश्ते में आ गई दरार? सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो
फिल्म निर्देशक और निर्माता महेश भट्ट का नाम इन दिनों खूब विवादों में है। सुशांत सिंह राजपूत केस में उनका नाम घसीटा जा रहा है। उनकी आने वाली फिल्म सड़क 2' के ट्रेलर को यूट्यूब पर लोगों ने खूब डिस्लाइक किया है। इसके साथ ही महेश भट्ट पर आरोप है कि वो एक ऐसी निजी कंपनी का प्रचार कर रहे हैं जिसपर महिलाओं के यौन उत्पीड़न का केस चल रहा है। इस मामले में भट्ट को महिला आयोग की तरफ नोटिस भेजा गया, जिसपर अब उन्होंने जवाब दाखिल किया है।
यौन उत्पीड़न मामले में महेश भट्ट ने जारी किया बयान, बोले- तीन बेटियों का पिता हूं
