{"_id":"5f3c6aab089db46edd27f1df","slug":"randeep-hooda-birthday-special-he-lost-18-kg-weight-only-28-days-for-film-sarbjit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने इस किरदार के लिए हदें पार कर गए थे रणदीप हुड्डा, लोग देखकर रह गए थे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने इस किरदार के लिए हदें पार कर गए थे रणदीप हुड्डा, लोग देखकर रह गए थे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 19 Aug 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणदीप हुड्डा
- फोटो : Social Media
Link Copied
रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। हुड्डा की गिनती बॉलीवुड के उन कलाकारों में होती है जो हमेशा अपने काम से लोगों को प्रभावित करते हैं। बिना गॉडफादर के रणदीप ने बॉलीवुड में अपना करियर साल 2001 में फिल्म मॉनसून वेडिंग से शुरू किया था। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म सरबजीत में ट्रांसफॉर्मेशन से रणदीप ने सबको चौंका दिया था। इस रोल के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी।
Trending Videos
2 of 5
सरबजीत
- फोटो : Social Media
फिल्म सरबजीत में रणदीप हुड्डा के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋचा चड्ढा भी थीं। ऐश्वर्या ने फिल्म में सरबजीत की बहन का किरदार निभाया था जबकि ऋचा ने पत्नी का। फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रणदीप हुड्डा
- फोटो : Social Media
सरबजीत के किरदार में ढलने के लिए रणदीप हुड्डा ने बहुत मेहनत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सिर्फ 28 दिनों में अपना 18 किलो वजन घटा लिया था। इसमें उनकी बहन डॉ अंजलि हुड्डा ने मदद की थी, जो पेशे से मेटाबॉलिक मेडिसिन एंड क्लीनिकल न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट हैं।
4 of 5
रणदीप हुड्डा
- फोटो : Social Media
वजन कम करने के लिए रणदीप हुड्डा ने कई और भी तरीके अपनाए थे। वो कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन नहीं करते थे। उनके खाने में सिर्फ प्रोटीन ही होता था। इसके अलावा उन्होंने कैलोरी कम करने के लिए घुड़सवारी का सहारा लिया था। घुड़सवारी करना रणदीप हुड्डा का हमेशा से शौक रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
रणदीप हुड्डा
- फोटो : Social Media
बता दें कि रणदीप अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' (2010) को मानते हैं। उनकी मुख्य फिल्मों में 'साहिब बीवी और गैंगस्टर', 'जन्नत 2', 'रंगरसिया', 'हाईवे', 'सरबजीत', 'सुल्तान' शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।