फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के रिश्ते में आ गई दरार? सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

Wed, 19 Aug 2020 04:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 19 Aug 2020 04:06 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan unfollow each other on Instagram
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला

करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताया था। उन्होंने कहा था कि वो कार्तिक के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। इसके बाद कार्तिक और सारा ने एक साथ फिल्म लव आजकल 2 में साथ काम किया। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। इस बीच ऐसी भी खबरें आईं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे लेकर कहा जाने लगा कि अब कार्तिक और सारा के रिश्ते में दरार आ गई है। 

Sara Ali Khan and Kartik Aaryan unfollow each other on Instagram
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

दरअसल सोशल मीडिया पर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। अचानक से लिया गया ये फैसला सारा और कार्तिक के फैंस लिए परेशान करने वाला है। क्योंकि अभी तक दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताते देखे गए थे।

Sara Ali Khan and Kartik Aaryan unfollow each other on Instagram
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला

अब लोग कयास लगाने के लगे हैं कि सारा और कार्तिक के बीच कोई बात हो गई है जिसके बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई है। हालांकि दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दूसरे की तस्वीरें अभी भी मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan unfollow each other on Instagram
'भूल भुलैया 2' - फोटो : instagram

वर्कफ्रंट की बाते करें तो कार्तिक आर्यन, दोस्ताना 2 और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। भूल भुलैया 2 का तो लुक भी जारी कर दिया गया है। इस फिल्म से कार्तिक के फैंस को बहुत उम्मीदे हैं।

विज्ञापन
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan unfollow each other on Instagram
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें सारा अली खान कि तो वो वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन में नजर आने वाली हैं। कोरोना वायरस की महामारी से पहले इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई थी लेकिन इसके रिलीज पर ब्रेक लग गया है। इसके अलावा अतरंगी में भी सारा नजर आएंगी।

63 की उम्र में अनिल कपूर ने बनाई ऐसी बॉडी, फैंस बोले- आप हमेशा जवान रहोगे

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed