बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिटनेस देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। 63 साल के अनिल कपूर आज के अभिनेताओं पर भी भारी पड़ते हैं। फिटनेस को लेकर वो कितने फिक्रमंद हैं, इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। हाल ही में अनिल कपूर ने कुछ ऐसी तस्वीर साझा कीं जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
63 की उम्र में अनिल कपूर ने बनाई ऐसी बॉडी, फैंस बोले- 'आप हमेशा जवान रहोगे'
अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से वर्कआउट के बाद की दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनके जबरदस्त बाइसेप्स नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर का ये किलर लुक उनके फैंस को पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों को देखकर कोई उन्हें हैंडसम कह रहा है तो कोई उन्हें हमेशा जवान रहने वाला शख्स बता रहा है।
इस तस्वीर को साझा करते हुए अनिल कपूर ने लिखा है, 'जब मसल्स आपके चेहरे से बेहतर दिखती हैं ...' अनिल कपूर की इस पोस्ट पर अभिनेता वरुण धवन ने कमेंट करते हुए उन्हें फाइटर बताया है। इसके अलावा ईशान खट्टर ने भी अनिल कपूर की तारीफ की है।
When muscles look better than your face...
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on
अपनी फिटनेस को लेकर अनिल कपूर ने कुछ दिनों पहले कहा था कि मेरे लिए फिटनेस जीवन जीने का एक तरीका है। यह मेरी दिनचर्या है। मैं नियमित रूप से व्यायाम करने किए बिना नहीं रह सकता। मैं योग करता हूं क्योंकि यह मुझे सकारात्मक बनाता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आए थे। इसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी भी थे। आने वाले दिनों में अनिल कपूर फिल्म भूल भूलैया 2 में नजर आएंगे।
यौन उत्पीड़न मामले में महेश भट्ट ने जारी किया बयान, बोले- तीन बेटियों का पिता हूं
