सब्सक्राइब करें

इंस्टाग्राम ने डिलीट की हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की तस्वीर, अभिनेत्री ने जताई नाराजगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 19 Aug 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
Instagram removes Natasha Stankovic and Hardik Pandya pic for violating community guidelines
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहते हैं। 30 जुलाई को नताशा ने बेटे को जन्म दिया था। अब हार्दिक भी आईपीएल 2020 खेलने के लिए विदेश रवाना हो चुके हैं। हाल ही में नताशा ने हार्दिक को याद करते हुए उनके साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर साझा की थी। लेकिन इंस्टाग्राम ने उनकी इस तस्वीर को डिलीट कर दिया। इस बात पर नताशा बुरी तरह भड़क गईं।

Instagram removes Natasha Stankovic and Hardik Pandya pic for violating community guidelines
नताशा स्टेनकोविक द्वारा साझा किया गया स्क्रीनशॉट - फोटो : Social Media

नताशा स्टेनकोविक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक स्क्रीनशॉट साझा किया है। ये इंस्टाग्राम की तरफ से कम्युनिटी गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने को लेकर नताशा को भेजा गया है। इस पर लिखा है कि आपका पोस्ट हमारे कम्युनिटी गाइडलाइन्स के खिलाफ है। हमने इन गाइडलाइन्स को इंस्टाग्राम पर हमारी कम्युनिटी को सपोर्ट और सुरक्षित रखने के लिए बनाया है। यह पोस्ट गलत और नुकसानदायक इनफोर्मेशन के चलते हटा दिया गया है। 

Trending Videos
Instagram removes Natasha Stankovic and Hardik Pandya pic for violating community guidelines
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक - फोटो : Social Media

इस पोस्ट को हटाए जाने से नाताशा काफी नाराज हो गईं। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सीरियसली, इंस्टाग्राम'। हालांकि इस पोस्ट के डिलीट होने के बाद नताशा ने फिर से वही तस्वीर साझा की, लेकिन इस बार इंस्टाग्राम ने इसे डिलीट नहीं किया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️ #alreadymissyou 🥰🤗 @hardikpandya93

A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Instagram removes Natasha Stankovic and Hardik Pandya pic for violating community guidelines
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया

बेटे के नाम का किया खुलासा
हार्दिक पांड्या ने बीते दिनों अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था। दरअसल हार्दिक पंड्या के बेटे के लिए कार डीलर कंपनी मर्सिडीज- एएमजी ने कार के मॉडल वाला खिलौना गिफ्ट में भेजा था। इस कंपनी को धन्यवाद कहते हुए हार्दिक ने एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने लिखा, 'अगस्त्या की पहली एएमजी के लिए थैंक्यू एमएमजी बैंगलोर।'

विज्ञापन
Instagram removes Natasha Stankovic and Hardik Pandya pic for violating community guidelines
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि इसी साल की शुरुआत में हार्दिक और नताशा ने सगाई का एलान किया था। हार्दिक ने दुबई में नताशा को प्रपोज किया था और सगाई की अंगूठी पहनाई थी। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

यौन उत्पीड़न मामले में महेश भट्ट ने जारी किया बयान, बोले- तीन बेटियों का पिता हूं

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed