सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput death case) में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। ऐसे में अब इस केस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुबह 11 बजे फैसला सुनाएगा।
Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज 11 बजे सुनाएगा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
याद दिला दें कि इससे पहले जब कोर्ट में सुनवाई हुई थी तो रिया की ओर से वकील श्याम दीवान मौजूद थे, वहीं बिहार सरकार का पक्ष वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने रखा था। सुशांत के पिता की ओर से वकील विकास सिंह और महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने पैरवी की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
बता दें कि अब सुप्रीम कोर्ट को यह तय करना है कि रिया के खिलाफ मामले की जांच कौन करेगा। आखिरी बार हुई सुनवाई में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से लिखित जवाब मांगा था। बिहार सरकार ने अधिवक्ता केशव मोहन के जरिए पेश किए गए लिखित अभिवेदन में कहा गया था,'जांच का जिम्मा संभालने और इसे तेजी से निपटाने के सीबीआई के रास्ते में किसी भी प्रकार की बाधा डालने की अनुमित नहीं दी जानी चाहिए।' वहीं रिया चक्रवर्ती ने अपने लिखित अभिवेदन में कहा कि बिहार पुलिस के आदेश पर जांच का जिम्मा सीबीआई को स्थानांतरित किया जाना अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।
इसके दूसरी ओर रिया ने पटना में दर्ज FIR को मुंबई ट्रांसफर करने को लेकर कोर्ट में दलील दी थी कि सुशांत के पिता की एफआईआर का पटना में किसी अपराध से कोई कनेक्शन नहीं है, मामला एकतरफा है। राज्य इसमें भारी दखल दे रहा है। बिहार में चुनाव होने वाले हैं इसलिए इस केस को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। वहीं बिहार पुलिस ने कहा था कि मुंबई पुलिस राजनीतिक दबाव में तथ्यों को छिपा रही है।
गौरतलब है कि बिहार के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई में उनके घर में मिला था। मुंबई पुलिस ने इस मामले में 56 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं, वहीं रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले सुशांत के पिता का कहना है कि उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है।
पढ़ें: जानिए क्यों नसीरुद्दीन शाह पर कंगना रनौत ने कसा तंज, कहा- 'इतने महान कलाकार की गालियां भी भगवान के प्रसाद जैसी हैं'