सब्सक्राइब करें

यौन उत्पीड़न मामले में महेश भट्ट ने जारी किया बयान, बोले- 'तीन बेटियों का पिता हूं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 19 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt appears before NCW in sexual harassment case says a father of three girls
महेश भट्ट - फोटो : Social Media

फिल्म निर्देशक और निर्माता महेश भट्ट का नाम इन दिनों खूब विवादों में है। एक तरफ जहां सुशांत सिंह राजपूत केस में उनका नाम लिया जा रहा है। उनकी आने वाली फिल्म 'सड़क 2' के ट्रेलर को यूट्यूब पर लोगों ने खूब डिसलाइक किया है। तो वहीं दूसरी ओर इसके साथ ही महेश भट्ट पर आरोप है कि वो एक ऐसी निजी कंपनी का प्रचार कर रहे हैं जिसपर महिलाओं के यौन उत्पीड़न का केस चल रहा है। इस मामले में भट्ट को महिला आयोग की तरफ नोटिस भेजा गया, जिसपर अब उन्होंने जवाब दाखिल किया है।

Mahesh Bhatt appears before NCW in sexual harassment case says a father of three girls
Mahesh Bhatt

दरअसल आईएमजी वेंचर्स नाम की कंपनी ने अपने इवेंट 'मिस्टर ऐंड मिस ग्लैमर 2020' में महेश भट्ट सहित उर्वशी रौतेला, ईशा गुप्ता, रणविजय सिंह, मौनी रॉय और प्रिंस नरूला का नाम इस्तेमाल किया। अब महिला आयोग इस कंपनी पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रहा है। इसी के चलते इन सभी सेलेब्स को महिला आयोग की तरफ से नोटिस भेजा गया था। 

Mahesh Bhatt appears before NCW in sexual harassment case says a father of three girls
mahesh bhatt

महेश भट्ट और उनके होम प्रोडक्शन विशेष फिल्म्स ने तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि महेश भट्ट का आईएमजी वेंचर्स कंपनी के साथ कोई लेना-देना नहीं है। उनका नाम बिना सहमति के कंपनी ने इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Bhatt appears before NCW in sexual harassment case says a father of three girls
Mahesh Bhatt

आधिकारिक बयान में महेश भट्ट ने लिखा है, 'मैं राष्ट्रीय महिला आयोग को सलाम करता हूं कि उन्होंने ऐसी कुछ संस्थाओं को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की है जो इंडस्ट्री में महिलाओं संग यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देती हैं। इस बात के लिए मैं महिला आयोग का आभारी हूं। मैं आज अपने ऊपर लगे आरोपों के संदर्भ में आयोग के सामने हाजिर हुआ। आईएमजी वेंचर्स ने नवंबर 2020 में अपने प्रमोशनल इवेंट मिस्टर और मिसेज ग्लैमर, 2020 में मेरा नाम का इस्तेमाल किया और मुझे अमंत्रण दिया कि मैं इवेंट का हिस्सा बनूं।'

विज्ञापन
Mahesh Bhatt appears before NCW in sexual harassment case says a father of three girls
महेश भट्ट - फोटो : Social Media

महेश भट्ट ने आगे लिखा है, 'मैं आयोग की चेयरपर्सन को स्पष्ट करना चाहता हूं कि मुझे इस इवेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर अमंत्रित किया गया था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से मैंने इसके लिए मना कर दिया था। इस इवेंट के लिए मैंने किसी भी प्रकार का कोई एग्रीमेंट नहीं किया था। लेकिन कंपनी ने मेरी सहमति के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल किया। जब मैंने इस बारे में उनसे पूछा तो उन्होंने इसके लिए मुझसे माफी मांगी इसके बाद मेरी तस्वीर और नाम को हर जगह से हटा दिया गया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed